फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Madhepura News: youth who was seriously injured after being hit by hyva died, angry people set truck on fire

Bihar News: हाइवा की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने ट्रक में लगाई आग

Mon, 24 Jun 2024 02:28 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 24 Jun 2024 02:28 PM IST
सार

Madhepura News: चौसा थानाध्यक्ष मुमताज अंसारी ने बताया कि रोड एक्सीडेंट में घायल युवक को पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी ने अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Madhepura News: youth who was seriously injured after being hit by hyva died, angry people set truck on fire
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग, गुस्साए लोगों ने ट्रक को फूंका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मधेपुरा के भटगामा-उदाकिशनगंज मुख्य मार्ग पर रविवार की रात करीब साढ़े 10 बजे हाइवा ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने हाइवा ट्रक में आग लगा दी। सूचना पर मौके पर पहुंची चौसा थाना पुलिस ने लोगों को समझाकर मामले को शांत करवाया। मृतक की पहचान चौसा पूर्वी पंचायत के अभिया टोला निवासी प्रमोद मंडल के बेटे राजीव कुमार (28) के तौर पर की गई है।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि रविवार की रात राजीव बाइक से अपने ससुराल आलमनगर थाना क्षेत्र के लूटना गंगापुर जा रहा था। रास्ते में भटगामा- उदाकिशुनगंज मुख्य मार्ग पर मुरली चौक के पास एक हाइवा ट्रक की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके बाद स्थानीय लोग और पुलिस की मदद से घायल युवक को चौसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन जब तक उसे लेकर भागलपुर के मायागंज अस्पताल पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कि राजीव बिजली मिस्त्री का काम करता था। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। चौसा थानाध्यक्ष मुमताज अंसारी ने बताया कि रोड एक्सीडेंट में घायल युवक को पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी ने अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed