फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Madhepura News: Teen died due to drowning while making Chhath Ghat; family mourns, demands compensation

Bihar News: छठ घाट बनाने के दौरान डूबने से किशोर की मौत; परिवार में छाया मातम, मुआवजे की मांग

Wed, 06 Nov 2024 04:38 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 06 Nov 2024 04:38 PM IST
सार

Madhepura News: एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, स्थानीय वार्ड पार्षद प्रतिनिधि ने दुखद घटना के बाद प्रशासन से मांग की है कि मृतक के गरीब परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए।

विज्ञापन
Madhepura News: Teen died due to drowning while making Chhath Ghat; family mourns, demands compensation
अस्पताल में मौजूद पुलिस और मृतक के परिजन तथा ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मधेपुरा जिले में छठ पर्व की तैयारियों के दौरान एक हृदयविदारक घटना में एक 15 वर्षीय किशोर की नदी में डूबने से मौत हो गई। बुधवार को गौशाला घाट पर छठ घाट तैयार करते समय पैर फिसलने के कारण चंदन कुमार गहरे पानी में चला गया, जिससे उसकी जान चली गई। चंदन आदर्श नगर वार्ड आठ निवासी नंदकिशोर ठाकुर का बेटा था और तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था।

विज्ञापन

 
इकलौते बेटे की मौत से शोकाकुल परिजन
इस दुखद घटना के बाद चंदन के परिवार में छठ की खुशियां मातम में बदल गईं। घर का इकलौता बेटा होने के कारण चंदन के जाने से परिवार में गहरा शोक व्याप्त है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और स्थानीय लोग भी इस घटना से मर्माहत हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर बताई जा रही है। इसे लेकर स्थानीय वार्ड पार्षद प्रतिनिधि दीपक कुमार ने प्रशासन से जल्द से जल्द मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

 
घाट पर पैर फिसलने से हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, बुधवार की सुबह चंदन अपने दोस्तों के साथ गौशाला के पीछे नदी किनारे छठ घाट बनाने गया था। घाट तैयार करते समय उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। उसके साथी ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन खुद भी पानी में जाने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने साथी को तो बचा लिया, लेकिन चंदन को नहीं बचा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
घटना की सूचना मिलते ही मधेपुरा पुलिस प्रशासन और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। फिर एक घंटे की तलाश के बाद चंदन को नदी से बाहर निकाला गया। उसे तुरंत मधेपुरा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। इस दुर्घटना की खबर मिलते ही अस्पताल में लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोग इस घटना से शोकाकुल हैं।
 
मृतक के परिवार को मुआवजे देने की मांग
स्थानीय वार्ड पार्षद प्रतिनिधि दीपक कुमार ने इस दुखद घटना के बाद प्रशासन से मांग की है कि मृतक के गरीब परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि चंदन का परिवार बहुत ही गरीब है और इस नुकसान की भरपाई करना मुश्किल है। हमें उम्मीद है कि प्रशासन इस परिवार को मदद पहुंचाने के लिए आवश्यक कदम उठाएगा।

 
इस हृदयविदारक घटना ने मधेपुरा में छठ महापर्व की खुशी में मातम का माहौल पैदा कर दिया है। स्थानीय लोग इस त्रासदी से मर्माहत हैं और प्रशासन से पीड़ित परिवार के लिए मदद की उम्मीद कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed