फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   madhepura father dies after son murder family demands justice

Bihar News: बेटे की हत्या के सदमे में पिता की मौत, मधेपुरा में परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा

Mon, 02 Jun 2025 09:07 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 02 Jun 2025 09:07 PM IST
सार

मधेपुरा में बेटे की हत्या के बाद पिता की मौत ने सभी को हिला कर रख दिया है। 27 मई की रात होटल चलाने वाले ज्योतिष रजक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना का दुख उनके पिता जगदेव रजक (70) बर्दाश्त नहीं कर पाए और रविवार को उनकी भी मौत हो गई। बेटे की मौत के बाद से उनकी तबीयत लगातार खराब थी और वे कई दिनों से बीमार चल रहे थे।

विज्ञापन
madhepura father dies after son murder family demands justice
शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मधेपुरा में बेटे की गोली मारकर हत्या के बाद पिता की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। 27 मई की रात होटल संचालक ज्योतिष रजक की हत्या के सदमे में उनके पिता जगदेव रजक (70) ने रविवार को दम तोड़ दिया। बेटे की मौत के बाद पिता की तबीयत बिगड़ गई थी और वे कई दिन से बीमार थे। परिवार में चार छोटे बच्चे हैं और एक बहन की शादी भी नहीं हुई है, जिससे परिवार की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन


परिवार में दहशत, सुरक्षा की मांग
हत्या के बाद परिवार पर दबाव और धमकियां बढ़ गई हैं। परिजन कहते हैं कि अब अपराधी परिवार के दूसरे बेटे और बहू को भी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। मृतक की मां शांति देवी ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर सुरक्षा दी जाए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  पटना में युवक को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर; जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच दिन बाद भी नहीं हुई गिरफ्तारी, पुलिस कर रही छापेमारी
हत्या के मामले में मृतक की पत्नी पूजा देवी की शिकायत पर भर्राही थाना में 10 नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज है। पुलिस ने बताया है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान हो चुकी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। हालांकि अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

परिजनों ने किया सड़क जाम
हत्या के अगले दिन परिजन ने एनएच 106 सड़क को तीन घंटे तक जाम कर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की थी। पुलिस ने 48 से 60 घंटे में गिरफ्तारी का भरोसा दिया था, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। मधेपुरा की यह घटना परिवार और इलाके में गहरी चिंता और सदमे का कारण बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed