फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Madhepura Crime: Elderly man shot dead while sleeping at home, second consecutive incident in two days

Bihar Crime: घर में सोए बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, दो दिनों में लगातार दूसरी वारदात से क्षेत्र में दहशत

Sat, 02 Nov 2024 02:01 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 02 Nov 2024 02:01 PM IST
सार

Madhepura Crime: आलमनगर के थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि हत्या की छानबीन तेजी से की जा रही है और अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। गौरतलब है कि इससे पहले जदयू नेता की हत्या कर दी गई थी, जिसकी गुत्थी अभी नहीं सुलझ पाई है।

विज्ञापन
Madhepura Crime: Elderly man shot dead while sleeping at home, second consecutive incident in two days
मुख्य मार्ग पर शव रखकर विरोध-प्रदर्शन करते मृतक के परिजन और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मधेपुरा के आलमनगर थानाक्षेत्र में अपराधियों का कहर जारी है। शुक्रवार की रात को आलमनगर के भागीपुर गांव में घर में सोए बुजुर्ग रामचंद्र मेहता (60) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना दो दिनों में आलमनगर थानाक्षेत्र में हुई दूसरी हत्या है, जिससे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। शनिवार सुबह आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी सड़क पर मृतक के शव को रखकर विरोध प्रदर्शन कर सड़क जाम कर दी।

विज्ञापन

 
बुजुर्ग को दो गोलियां मारी गईं
जानकारी के मुताबिक, रात करीब 11:30 बजे बदमाशों ने घर में सो रहे रामचंद्र मेहता पर दो गोलियां चलाईं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह हत्या भूमि विवाद का परिणाम हो सकती है, क्योंकि इसी विवाद में लगभग दो वर्ष पहले रामचंद्र मेहता के बेटे सौरभ कुमार की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन

 
ग्रामीणों ने विरोध में जाम किया मुख्य मार्ग
घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने आलमनगर-कड़ामा मुख्य मार्ग पर शव रखकर सड़क जाम कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की। पुलिस ने घटना स्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किए हैं और मामले की जांच में जुटी है। आलमनगर के थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि हत्या की छानबीन तेजी से की जा रही है और अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
लगातार दो हत्याओं से क्षेत्र में भय
इससे पहले, गुरुवार की शाम आलमनगर थानाक्षेत्र के विषपट्टी पंचायत के महदीपुर गांव में अपराधियों ने जदयू के प्रखंड महासचिव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है, लेकिन लगातार दो दिनों में दो हत्याओं से आलमनगर थानाक्षेत्र में डर और दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed