फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Madhepura: 2 children died due to drowning in pond; Had left home on Thursday, dead body found today

Bihar News: मधेपुरा में तालाब में डूबने से दो बालकों की मौत; गुरुवार को घर से निकले थे, आज मिले शव

Fri, 26 Apr 2024 03:30 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 26 Apr 2024 03:30 PM IST
सार

Madhepura News: उदाकिशुनगंज थाना अध्यक्ष ने बताया कि दोनों बालकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
Madhepura: 2 children died due to drowning in pond; Had left home on Thursday, dead body found today
मृतक दोनों बालक - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिहार के मधेपुरा में गुरुवार को तालाब के किनारे खेल रहे दो बालकों की डूबने से मौत हो गई। घटना उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के पिपरा करौती पंचायत अंतर्गत छर्रापट्टी गांव की है। मृतक बच्चों की पहचान छर्रापट्टी वार्ड-05 निवासी हीरा यादव के करीब बेटे अवनीश कुमार (11) और मिंटू यादव के बेटे मिथिलेश कुमार (11) के रूप में हुई। घटना के बाद दोनों के घर में मातम पसर गया।

विज्ञापन

 
मृतक के चाचा रंजीत कुमार ने बताया कि गुरुवार को दोपहर में उनका भतीजा अवनीश और मिथिलेश बहियार में खेलने गए थे। खेलने के दौरान ही दोनों बालक बहियार में मिट्टी काटने से बने गड्ढे में डूब गए। देर शाम तक जब दोनों वापस घर नहीं लौटे तो आसपास और रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। शुक्रवार को बहियार काम करने गए लोगों ने पानी में दोनों के शव को देखा। इसकी सूचना परिजनों को दी गई।
विज्ञापन

 
तालाब से शव मिलने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। काफी मशक्कत के बाद तालाब में डूबे दोनों बालकों को बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि अवनीश दो भाइयों में सबसे बड़ा था। वहीं, मिथिलेश तीन भाई में सबसे छोटा था। मौत की जानकारी मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इधर, बच्चों की मौत की सूचना मिलते ही गांव में सन्नाटा पसर गया है। मौके पर पहुंची उदाकिशनगंज थाना पुलिस ने दोनों बालकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया। उदाकिशुनगंज थाना अध्यक्ष ने बताया कि दोनों बालकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed