फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   LS Polls: Nomination starts from today for elections to be held in Madhepura Lok Sabha; Voting is on May 7

Lok Sabha Chunav 2024: मधेपुरा लोकसभा सीट पर होने वाले चुनाव के लिए आज से नामांकन शुरू; सात मई को है मतदान

Fri, 12 Apr 2024 01:31 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 12 Apr 2024 01:31 PM IST
सार

Madhepura News: मधेपुरा लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में होने वाले चुनाव के लिए शुक्रवार से नामांकन शुरू हो गया है। 19 अप्रैल तक उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर सकते हैं। नामांकन का समय सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
LS Polls: Nomination starts from today for elections to be held in Madhepura Lok Sabha; Voting is on May 7
समाहरणालय, मधेपुरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मधेपुरा संसदीय क्षेत्र में तीसरे चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू होगी। 19 अप्रैल तक उम्मीदवार नाम निर्देशन पत्र दाखिल कर सकते हैं। नामांकन दाखिल करने का समय सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक निर्धारित है। नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा करने की तिथि 20 अप्रैल है। वहीं, नाम वापसी की अंतिम तिथि 22 अप्रैल है। मतदान सात मई को होगा, जबकि मतगणना की तिथि चार जून है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क बनाया गया है। नाम निर्देशन पत्र के साथ सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी को 25 हजार और एससी-एसटी अभ्यर्थी को 12 हजार पांच सौ का नाजिर रसीद (एनआर) संलग्न करने के लिए अलग से डेस्क लगाया गया है। निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय के 100 मीटर की परिधि के भीतर आने के लिए प्रत्याशी के दस्ते में या उसके साथ आने वाले वाहनों की अधिकतम संख्या तीन तक सीमित कर दी गई है। नामांकन के समय निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय में उम्मीदवार समेत अधिकतम पांच लोग प्रवेश कर सकते हैं।
विज्ञापन

 
इस बार मधेपुरा में 70 हजार नए वोटर का नाम मतदाता सूची में जोड़ा गया है। कुल मिलाकर पूरे लोकसभा क्षेत्र में 21 लाख 11 हजार 773 मतदाता वोट डालेंगे। इसमें पुरुष वोटर की संख्या 10 लाख 96 हजार 197 और महिला वोटर की 10 लाख 13 हजार 72 है। जबकि पारलिंगी (ट्रांस जेंडर) मतदाता की संख्या 51 है। इस संसदीय क्षेत्र में सर्विस वोटर की संख्या 2,442 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कुल मतदाताओं में से 27,805 मतदाता 18-19 वर्ष के युवा वोटर हैं। 85 वर्ष या इससे अधिक उम्र के कुल मतदाताओं की संख्या में 16,180 है। वहीं, 15029 दिव्यांग मतदाता हैं। मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र कुल छह विधानसभा क्षेत्रों में फैला हुआ है, जिनमें कुल 2,045 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। आलमनगर विधानसभा क्षेत्र में 354, बिहारीगंज विधानसभा क्षेत्र में 312, मधेपुरा विधानसभा क्षेत्र में 348, सोनवर्षा विधानसभा क्षेत्र में 329, सहरसा विधानसभा क्षेत्र में 388, महिषी विधानसभा क्षेत्र में 314 बूथ बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed