फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Crime in Bihar Woman accused of being witch in Saharsa then strangled to death

Crime in Bihar: महिला पर लगाया डायन का आरोप, फिर गला दबाकर मार डाला

Mon, 06 Jan 2025 04:29 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 06 Jan 2025 04:29 PM IST
सार

सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र में डायन का आरोप लगाकर पड़ोसी के द्वारा एक महिला की हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
Crime in Bihar Woman accused of being witch in Saharsa then strangled to death
मृतक महिला के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहरसा में सलखुआ थाना क्षेत्र के गोरगामा में डायन का आरोप लगा पड़ोसी के द्वारा हत्या का मामला सामने आया है। महिला की पहचान गोरगामा साह टोला निवासी 65 वर्षीय केली देवी पति रामविलास साह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर, सर्किल इंस्पेक्टर मो सुजाउद्दीन, सिमरी बख्तियारपुर थानाध्यक्ष अजय पासवान, एसआई पिसी चौधरी, सुधीर कुमार, धनंजय सिंह, पीएसआई स्वीटी कुमारी, दीपक कुमार सहित अन्य मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया में जुट गई है। वहीं, एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया है। घटना स्थल को सुरक्षित कर दिया गया है। 

विज्ञापन


मृतिका के पुत्र पपलेश कुमार और दामाद संजीत कुमार ने पड़ोसी और रिश्ते में भैसुर सतन साह और उनके परिवार के सदस्य पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक शव पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल नहीं पहुंचा है और न ही पीड़ित परिजन के आवेदन या फर्द बयान पर थाना में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। पुत्र और दामाद ने बताया कि पड़ोसी हमेशा मेरी मां को डायन कहकर प्रताड़ित करता था। वह बेवजह अपनी पत्नी को मेरी मां के द्वारा डायन कर बीमार का आरोप लगाते हुए उसे ठीक करने का दबाव दे रहा था, जिसको लेकर कई बार सामाजिक स्तर पर पंचायत भी हुई थी। पंचायत में मामला को सुलझा दिया गया था। रविवार से फिर वो लोग गाली-गलौज कर रहा था और जान से मारने की धमकी दे रहा था। रात में इन लोगों ने गला दबाकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन


क्या कहते हैं एसडीपीओ
इस बाबत सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। प्रथम दृष्टया गला दबाकर हत्या की बात सामने आ रही है। घटना स्थल को सुरक्षित कर लिया गया है। वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। परिजनों के द्वारा डायन का आरोप लगाने की बात सामने आ रही है। सभी बिंदुओं पर नजर रखी जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed