फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bodies of two innocent children found in a pond in Madhepura, mother accused of murder

Bihar News: मधेपुरा में तालाब से मिले दो मासूमों के शव, मां पर हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 16 Aug 2025 07:59 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मधेपुरा Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 16 Aug 2025 07:59 PM IST
सार

बिहार के मधेपुरा जिले के कुमारखंड थाना क्षेत्र के रौता गांव में तालाब से दो मासूम बच्चों के शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। मृतक 2 वर्षीय कृति कुमारी और 1 वर्षीय दिव्यांशु हैं।
 

विज्ञापन
Bodies of two innocent children found in a pond in Madhepura, mother accused of murder
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मधेपुरा जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। कुमारखंड थाना क्षेत्र के रौता गांव में शनिवार को तालाब से दो मासूम बच्चों के शव बरामद किए गए। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों के अनुसार बच्चों की मां ने पति से फोन पर झगड़े के बाद दोनों को तालाब में फेंक दिया और खुद लापता हो गई।
विज्ञापन


मृत बच्चों की पहचान राकेश कुमार यादव की 2 वर्षीय पुत्री कृति कुमारी और 1 वर्षीय पुत्र दिव्यांशु के रूप में हुई है। बताया जाता है कि राकेश मजदूरी करने के लिए दो माह पहले पंजाब गए थे और घर पर उनकी पत्नी आशा देवी बच्चों के साथ रह रही थी। परिजनों ने बताया कि सुबह आशा देवी बच्चों को लेकर घर से निकली थी। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने मुखिया के पोखर में दोनों बच्चों के शव देखे और शोर मचाया। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष पंकज कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- बिहार चुनाव: राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा पर BJP का हमला, कहा- उधार के गांधी, तेजस्वी से पूछा ऐसा सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल आशा देवी लापता है और पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। इस घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed