{"_id":"671108213d68cb02eb094223","slug":"bihar-woman-injured-during-fight-between-two-parties-over-land-dispute-in-saharsa-police-engaged-investigation-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: सहरसा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, महिला और उसका बेटा जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: सहरसा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, महिला और उसका बेटा जख्मी
Thu, 17 Oct 2024 06:30 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 17 Oct 2024 06:30 PM IST
सार
बिहार के सहरसा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है। मारपीट के दौरान एक पक्ष की एक महिला और उसका बेटा जख्मी हुए हैं।
विज्ञापन
जख्मी महिला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहरसा जिले के बलवाहाट थाना इलाके में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, एक पक्ष के लोगों ने अज्ञात लोगों के साथ मिलकर मालती देवी के घर में घुसकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। इस वारदात का वीडियो किसी ने बना लिया, जो वायरल हो रहा है। मारपीट के घटना में एक महिला और उसका बेटा गंभीर रूप से जख़्मी हुआ है, जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। जख़्मी में 50 वर्षीय मालती देवी और 18 वर्षीय सौरभ कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
बलवाहट थाना क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत के मदनपुर वार्ड नंबर एक निवासी जख्मी मालती देवी के पुत्र गौरव कुमार ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले नवीन प्रसाद सिन्हा से महज एक धुर जमीन का विवाद कई वर्षों से चल रहा है। इसी विवाद को लेकर गुरुवार को नवीन प्रसाद सिंह के द्वारा अज्ञात लोगों को बुलाकर मेरे घर पर हमला कर दिया गया। बांस व हथियार से लैस लोगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया, जिसमें मेरी मां मालती देवी के सिर पर जानलेवा हमला कर लहूलुहान कर दिया। उन्होंने बताया कि उसके बाद मां को और भाई को लेकर सहरसा सदर अस्पताल इलाज के लिए पहुंचे हैं। मामले की जानकारी बलवाहाट पुलिस को दे दी गई है। इस बावत बलवाहाट थानाध्यक्ष कुलवंत कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। जख्मी का इलाज चल रहा है, अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इंटर के छात्र ने फंदे से लटक की आत्महत्या
सहरसा में सदर थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी स्थित एक लॉज में किराए के मकान में रह कर इंटर की पढ़ाई करने वाला एक छात्र ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मृतक का पहचान सौर बाजार थाना क्षेत्र के जागीर निवासी सुभाष यादव के पुत्र 18 वर्षीय प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मृतक अपने भाई के साथ रहकर ट्यूशन करता था। गुरुवार को भी ट्यूशन पढ़ने गया था। वापस आने पर फंदे से झूल कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली।
घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। इधर, छात्र की मौत के बाद परिवार वालों के बीच मातम पसरा हुआ है। मृतक के पिता सुभाष यादव ने बताया कि उनका दो बेटा सहरसा नगर निगम के कैलाशपुरी वार्ड नंबर 21 निवासी संतोष कुमार के मकान में किराएदार के रूप में रहता था। मृतक इंटरमीडिएट का छात्र था और अपने बड़े भाई नीतीश कुमार के साथ किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई किया करता था।
छात्र गुरुवार सुबह ट्यूशन पढ़ने के बाद अपने कमरे में आया, जिसके बाद वो दरवाजा बंद कर लिय। काफी देर बाद उसका भाई दरवाजे पर पहुंचा तो देखा कि अंदर से दरवाजा बंद है और उसका शव फंदे से लटका हुआ है। पिता को जानकारी मिली कि उनके बेटे ने कमरे में फांसी लटक कर जान दे दी है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल की टीम शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी है। सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।