फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar Road Accident Driver from Patna dies after being hit by truck on National Highway-107 in Madhepura

Bihar Road Accident: नेशनल हाइवे-107 पर ट्रक की टक्कर से पटना के चालक की मौत, एजेंसी पर ट्रैक्टर ले जा रहा था

Thu, 16 Jan 2025 07:37 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 16 Jan 2025 07:37 PM IST
सार

बिहार में मधेपुरा जिले से होकर गुजरने वाले नेशनल हाइवे-107 पर ट्रक की टक्कर से पटना के चालक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चालक ट्रैक्टर लेकर एजेंसी पर जा रहा था।

विज्ञापन
Bihar Road Accident Driver from Patna dies after being hit by truck on National Highway-107 in Madhepura
मृतक और परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मधेपुरा में गुरुवार को सड़क हादसे में पटना के एक ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। यह घटना सदर थाना क्षेत्र के सहरसा-मधेपुरा एनएच-107 पर चकला चौक के पास सुबह लगभग 11 बजे हुई। मृतक की पहचान पटना के सम्मतपुर निवासी जुगल सिंह के बेटे प्रमोद कुमार सिंह (45) के रूप में हुई।

विज्ञापन


घटना उस समय हुई जब प्रमोद कुमार सिंह दो अन्य चालकों के साथ पटना से तीन नए ट्रैक्टर मधेपुरा एजेंसी में डिलीवरी के लिए आ रहे थे। चकला चौक के पास ईंट भट्ठा के निकट तीनों चालक अपने ट्रैक्टर सड़क किनारे खड़ा कर पेशाब करने गए थे। एक चालक पेशाब करने के बाद ट्रैक्टर लेकर आगे बढ़ गया। दो चालक ट्रैक्टर पर चढ़ रहे थे, तभी सहरसा की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इस हादसे में प्रमोद सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य चालक घायल हो गया। तीसरे चालक ने स्थानीय लोगों के साथ तुरंत ई-रिक्शा की मदद से दोनों को मधेपुरा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्रमोद कुमार सिंह को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर भाग गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है और मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। परिजन मधेपुरा नहीं पहुंचे थे। तीनों ट्रैक्टर को ईंट भट्ठा के पास रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed