फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar Politics Overbridge Construction and Sadar Hospital Mismanagement Dominate Satta Ka Sangram Debate

सहरसा से सत्ता का संग्राम: ओवरब्रिज निर्माण और सदर अस्पताल की बदहाली का उठा मुद्दा, क्या बोले विधायक; जानें

Mon, 05 May 2025 07:36 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 05 May 2025 07:36 PM IST
सार

सहरसा में आयोजित सत्ता का संग्राम कार्यक्रम में नेताओं ने तमाम मुद्दों पर जमकर बात की। इस दौरान एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप भी लगते रहे। पूरी बातचीत के लिए आइये खबर का  रूख करते हैं।

विज्ञापन
Bihar Politics Overbridge Construction and Sadar Hospital Mismanagement Dominate Satta Ka Sangram Debate
सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहरसा की सदर विधानसभा सीट को लेकर आयोजित 'सत्ता संग्राम' कार्यक्रम में वर्षों से लंबित बंगाली बाजार ओवरब्रिज निर्माण और सदर अस्पताल की बदहाल व्यवस्था मुख्य मुद्दा बना रहा। विपक्षी दलों ने सरकार और स्थानीय विधायक, पूर्व कला-संस्कृति मंत्री डॉ. आलोक रंजन पर इन मुद्दों को लेकर जमकर निशाना साधा। वहीं विधायक ने इन आरोपों का तथ्यों के साथ जवाब दिया। कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश झा, लोजपा (रामविलास) जिलाध्यक्ष महेंद्र शर्मा, भाकपा (माले) के कुंदन कुमार, जदयू जिलाध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया, जन सुराज के सोहन झा और राजद नगर अध्यक्ष ई. कौशल यादव भी शामिल हुए।

विज्ञापन

जल्द शुरू होगा ओवरब्रिज निर्माण कार्य
विधायक डॉ. आलोक रंजन ने बताया कि बंगाली बाजार में प्रस्तावित ओवरब्रिज का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती यूपीए सरकार में तीन बार शिलान्यास हुआ, लेकिन निर्माण शुरू नहीं हो सका। उनके मंत्री रहते समय टेंडर प्रक्रिया शुरू हुई, परंतु कुछ व्यवसायियों द्वारा न्यायालय में मामला ले जाने से प्रक्रिया रद्द करनी पड़ी। इसके बाद दो बार और टेंडर निकला, लेकिन कोर्ट की आपत्ति और तकनीकी खामियों के कारण काम नहीं हो सका। अब सभी बाधाएं दूर कर निविदा पुनः जारी की गई है। एक माह में प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


पढ़ें: मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार के बढ़ते मामले, अब तक 16 केस; जागरूकता अभियान तेज

विज्ञापन
विज्ञापन

छह से आठ महीने में दिखेगा शहर का बदला स्वरूप: विधायक
विधायक ने कहा कि नगर परिषद को नगर निगम में उत्क्रमित कर दिया गया है। इसके बाद 137 करोड़ की लागत से जल निकासी योजना को कैबिनेट से मंजूरी मिल चुकी है। मत्स्यगंधा झील के सौंदर्यीकरण के लिए 98 करोड़ की लागत से ग्लास ब्रिज का निर्माण होगा। इसके अलावा 20 करोड़ रुपये की लागत से सड़क और नाला निर्माण का कार्य चल रहा है, और इतने ही बजट की नई योजनाएं भी जल्द शुरू होंगी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने सहरसा एयरपोर्ट के विकास के लिए बजट में 25 करोड़ का प्रावधान किया है।



जन समस्याएं भी रहीं चर्चा में
लोजपा (रामविलास) जिलाध्यक्ष महेंद्र शर्मा ने कहा कि कई समस्याएं अब भी बनी हुई हैं। जिला मुख्यालय के कन्या उच्च विद्यालय में चहारदीवारी नहीं है और बारिश में परिसर जलमग्न हो जाता है। जिला गर्ल्स स्कूल में भी जलजमाव और दुर्गंध के कारण छात्राओं को परेशानी होती है।

विपक्ष ने लगाया जनता को गुमराह करने का आरोप
कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश झा ने सरकार और जनप्रतिनिधियों पर जनता को टेंडर और कोर्ट का बहाना बनाकर गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब केंद्र और राज्य दोनों में एनडीए की सरकार है, तब भी विलंब समझ से परे है। भाकपा (माले) के कुंदन कुमार ने सदर अस्पताल की बदहाली का मुद्दा उठाते हुए कहा कि आईसीयू में एक भी टेक्नीशियन नहीं है। भ्रष्टाचार की स्थिति यह है कि बिना लेनदेन कोई काम नहीं होता। राजद नगर अध्यक्ष ई. कौशल कुमार ने कहा कि हल्की बारिश में ही शहर जलमग्न हो जाता है और छह महीने तक लोग परेशान रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed