Bihar News: महिला की हत्या से हड़कंप, दरवाजे पर सो रही थी, अपराधियों ने सिर और पीठ में मारी गोली
Madhepura News: महिला अपने दरवाजे पर सोई हुई थी। रात करीब 12.30 बजे तीन अपराधी हथियार से लैस होकर मौके पर पहुंची और महिला के सिर और पीठ में चार गोली मार कर हत्या कर दी। इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।
विस्तार
उतरने से पहले पटना में गिरा था विमान; अहमदाबाद हादसे के बाद बदल रहा पटना का आसमानी नक्शा
वारदात से पहले बाहर गए थे पति
मृतका के पति उपेंद्र चौपाल ने बताया कि घटना के समय वह शौच के लिए बाहर गए थे। इसी बीच तीन अज्ञात अपराधी घर के पास पहुंचे और सोई हुई तेतरी देवी को गोली मार दी। गोली सिर और पीठ पर लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर उन्होंने शोर मचाया, लेकिन अपराधी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर परमानंदपुर थाना की पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया जा रहा है।

पति से पूछताछ कर रही पुलिस
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी रंजिश का प्रतीत हो रहा है, हालांकि घटना के पीछे की असली वजह का पता लगाने के लिए गहराई से जांच की जा रही है। मृतका के पति समेत अन्य परिजनों से पूछताछ की जा रही है। इस हत्या से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में भय व्याप्त है और लोग घटना को लेकर तरह-तरह की आशंकाएं जता रहे हैं। मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्हें एक बेटा और तीन बेटियां हैं। सभी शादीशुदा हैं। पुलिस का कहना है कि अपराधियों की पहचान के लिए लगातार छानबीन की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।