फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar news ukg student found dead in residential school madhepura bihar police investigation

Bihar: आवासीय स्कूल में यूकेजी के छात्र की संदिग्ध मौत, शौचालय के पास पाइप से बंधा मिला शव; स्कूल संचालक फरार

Sun, 07 Jun 2026 04:27 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Sun, 07 Jun 2026 04:27 PM IST
सार

मधेपुरा के मुरलीगंज स्थित एक आवासीय स्कूल में छह वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि घटना के बाद स्कूल संचालक फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
bihar news ukg student found dead in residential school madhepura bihar police investigation
रोते बिलखते परिजन।

विस्तार

मधेपुरा के मुरलीगंज थाना क्षेत्र के खारी गांव स्थित एक आवासीय स्कूल में रविवार सुबह छह वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने उसकी हत्या कर शव को पाइप से लटकाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद स्कूल संचालक फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

मृतक की पहचान पोखराम परमानंदपुर वार्ड-10 निवासी रामानंद यादव के पुत्र आनंद प्रेम (6) के रूप में हुई है। वह यूकेजी का छात्र था और पिछले करीब छह महीने से खारी स्थित जेडी पब्लिक स्कूल के आवासीय परिसर में रहकर पढ़ाई कर रहा था।

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की दादी ने आरोप लगाया कि उनके पोते की हत्या कर शव को शौचालय के पास एक पाइप से बांध दिया गया था। उन्होंने बताया कि घटना के बाद स्कूल संचालक शव को घर पहुंचाकर चला गया। इसके बाद परिजन शव लेकर स्कूल पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार में टूटा दुखों का पहाड़
मृतक की मां गुंजन देवी ने बताया कि रविवार सुबह स्कूल संचालक ने उन्हें घटना की सूचना दी। स्कूल पहुंचने पर मोबाइल फोन में दिखाए गए फोटो में उनका बेटा शौचालय के पास पाइप से बंधा हुआ दिखाई दे रहा था। उन्होंने बताया कि स्कूल संचालक की पत्नी उनके बेटे को रस्सी से खोलकर गोद में लिए रो रही थी। मां ने रोते हुए कहा कि उनका बेटा बहुत चंचल था और उसकी मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है।

छात्र को रस्सी से बांधकर कौन ले जा रहा था?
घटना को लेकर स्कूल के चौथी कक्षा के छात्र आकाश कुमार ने बताया कि रात करीब 12 बजे उसकी नींद खुली तो उसने देखा कि दो अज्ञात व्यक्ति आनंद प्रेम के गले में रस्सी बांधकर उसे शौचालय की ओर ले जा रहे थे। उसने बताया कि दोनों का चेहरा ढंका हुआ था। नाम का पता नहीं चल पाया। वे स्कूल के पीछे बनी टीन और फूस की घेराबंदी हटाकर परिसर में घुसे थे। उसके अनुसार, शोर मचाने और स्कूल प्रबंधन को सूचना देने के बाद दोनों वहां से भाग गए।

पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण
जानकारी के अनुसार, जेडी पब्लिक स्कूल पिछले करीब पांच वर्षों से संचालित हो रहा है। घटना के बाद से स्कूल संचालक सुनील कुमार फरार बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर मुरलीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।



ये भी पढ़ें- Bihar News: भाजपा विधायक राजू सिंह की जाएगी सदस्यता? जानें कितने साल की हो सकती है सजा; पढ़ें पूरा मामला

जांच के बाद होगा खुलासा
 डीएसपी सह मुरलीगंज थानाध्यक्ष नूरुल हक ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हत्या के बाद रोते बिलखते परिजन

बेटे के गम में रोते-बिलखते परिजन।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed