फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar News Sangh chief Mohan Bhagwat will reach Supaul in Bihar on March 6 program finalised

Bihar News: बिहार के इस जिले में छह मार्च को पहुंचेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत, तय हुआ कार्यक्रम

Sat, 01 Mar 2025 10:18 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 01 Mar 2025 10:18 PM IST
सार

Mohan Bhagwat: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत छह मार्च को सुपौल जिले के वीरपुर आएंगे। वे सरस्वती विद्या मंदिर के नए भवन का उद्घाटन करेंगे। साथ ही आरएसएस सहित अन्य सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों से संवाद करेंगे।

विज्ञापन
Bihar News Sangh chief Mohan Bhagwat will reach Supaul in Bihar on March 6 program finalised
संघ प्रमुख मोहन भागवत (फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत छह मार्च को सुपौल जिले के वीरपुर आएंगे। वे सरस्वती विद्या मंदिर के नए भवन का उद्घाटन करेंगे। संघ के कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय प्रशासन उनकी यात्रा को सफल बनाने में जुटे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, अपने एक दिवसीय कार्यक्रम के दौरान मोहन भागवत विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों, स्वयंसेवकों और आमजन से समाज व राष्ट्र निर्माण से जुड़े मुद्दों पर संवाद करेंगे।

विज्ञापन


संघ कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवकों, शिक्षकों, छात्रों और आम जनता में इस दौरे को लेकर खासा उत्साह है। स्वयंसेवक उनके स्वागत की तैयारियों में लगे हैं। स्थानीय प्रशासन और संघ पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। सुरक्षा और स्वागत की विशेष तैयारियां की जा रही हैं।संघ के क्षेत्र संगठन मंत्री ख्यालीराम ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े संगठन के प्रमुख का वीरपुर आगमन गौरव की बात है। मोहन भागवत के स्वागत और कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर संघ पूरी तरह तत्पर है।
विज्ञापन


2020 में तय हुआ था दौरा, कोरोना की वजह से रद्द
संघ प्रमुख का यह दौरा पहले 2020 में तय हुआ था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया था। अब चार साल बाद वह वीरपुर आ रहे हैं। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर का नया भवन आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। इससे छात्रों को बेहतर शैक्षिक माहौल मिलेगा। संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों का कहना है कि मोहन भागवत के आगमन से विद्यालय को नई पहचान मिलेगी। शिक्षा और संस्कार के प्रचार-प्रसार को भी नई ऊर्जा मिलेगी। इस ऐतिहासिक दौरे से संघ की गतिविधियों को और बल मिलेगा। संघ वर्षों से शिक्षा, संस्कार और समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। उनके आगमन से क्षेत्र में संघ की सक्रियता और प्रभाव और अधिक बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ से जुड़े कई पदाधिकारी भी होंगे कार्यक्रम में शामिल
छह मार्च को वीरपुर में होने वाले इस कार्यक्रम में संघ के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, स्थानीय नेता, शिक्षाविद और प्रबुद्धजन उपस्थित रहेंगे। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल है। मौके पर क्षेत्र प्रचार प्रमुख विद्या भारती बिहार एवं झारखंड नवीन सिंह परमार, लोक शिक्षा समिति कोसी विभाग प्रमुख रमेश चंद्र शुक्ला, क्रीड़ा भारती प्रांतीय सदस्य मुकल कुमार दास, क्रीड़ा भारती रामवतार मेहता, क्रीड़ा भारती उत्तर बिहार प्रांतीय उपाध्यक्ष सुमन चंद्र, सुरेश चंद्र, सुबोध कुमार शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed