फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar News: Notorious criminal of Kosi and Purnia with a bounty of 50 thousand arrested

Bihar News: कोसी और पूर्णिया का कुख्यात 50 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसे कार्रवाई कर पकड़ा

Thu, 12 Jun 2025 08:06 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 12 Jun 2025 08:06 PM IST
सार

Bihar: एसपी ने बताया कि नील सागर यादव पर 2003 से लेकर अब तक सहरसा जिले के सोनवर्षा राज, बलवाहाट, बसनही, सौर बाजार, सोनबरसा कचहरी और सदर थाना में अलग-अलग संगीन धाराओं में मामले दर्ज हैं। इसके अलावा मधेपुरा जिले के बिहारीगंज, मुरलीगंज और अरार थाना में भी उसके खिलाफ केस दर्ज हैं।

विज्ञापन
Bihar News: Notorious criminal of Kosi and Purnia with a bounty of 50 thousand arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहरसा जिले की पुलिस ने कोसी और सीमांचल क्षेत्र के कुख्यात अपराधी नील सागर यादव उर्फ लील सागर यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को यह सफलता गुप्त सूचना के आधार पर मिली। जिला आसूचना इकाई और सोनवर्षा राज थाना की पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर बैजनाथपुर थाना क्षेत्र से उसे पकड़ा। उसके ऊपर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

विज्ञापन

गिरफ्तार अपराधी सहरसा जिले के सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के जमहारा गांव का रहने वाला है। पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने बताया कि नील सागर यादव पर सहरसा, पूर्णिया और मधेपुरा जिलों में कुल 37 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन मामलों में हत्या, लूट, डकैती, रंगदारी, आर्म्स एक्ट, विधि व्यवस्था भंग करने जैसी संगीन धाराएं शामिल हैं।

विज्ञापन

एसपी के मुताबिक, आरोपी पर सोनवर्षा राज थाना में दर्ज कांड संख्या 219/24 (जो 13 दिसंबर 2024 को दर्ज हुआ था) और कांड संख्या 97/25 (जो 1 जून 2025 को दर्ज हुआ था) में वह वांछित था। उसके खिलाफ व्यवहार न्यायालय से गैर जमानती वारंट और कुर्की की कार्रवाई भी जारी की गई थी। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश में थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि नील सागर यादव पर 2003 से लेकर अब तक सहरसा जिले के सोनवर्षा राज, बलवाहाट, बसनही, सौर बाजार, सोनबरसा कचहरी और सदर थाना में अलग-अलग संगीन धाराओं में मामले दर्ज हैं। इसके अलावा मधेपुरा जिले के बिहारीगंज, मुरलीगंज और अरार थाना में भी उसके खिलाफ केस दर्ज हैं। वहीं, पूर्णिया जिले के बड़हरा कोठी थाना में भी उस पर गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।



पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा को लेकर भाजपा की बैठक संपन्न, स्वास्थ्य मंत्री रहे मौजूद

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि वह लंबे समय से पुलिस को चकमा देता रहा था और लगातार अपराध में सक्रिय था। छापेमारी टीम में साइबर डीएसपी सह जिला आसूचना प्रभारी अजीत कुमार, सोनवर्षा राज थाना अध्यक्ष अविनाश कुमार, जिला आसूचना इकाई के जयशंकर प्रसाद और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। गिरफ्तार अपराधी को आगे की कानूनी प्रक्रिया के तहत न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed