फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar News minor victim of sexual abuse wandering for justice in Supaul gave birth to a child

Bihar: न्याय के लिए भटक रही यौन शोषण पीड़ित नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म, बोली- बच्चे के न्याय के लिए लडूंगी

Mon, 06 Jan 2025 09:01 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 06 Jan 2025 09:01 PM IST
सार

पीड़िता त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र की निवासी है। जब वह तीन साल की थी, तभी से आरोपी इमाम उसे पढ़ाता था। घर में अकेले देख उसने फोकानिया परीक्षा पास कराने के नाम पर पहले संबंध बनाया। फिर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा। बाद में शादी से मुकर गया।

विज्ञापन
Bihar News minor victim of sexual abuse wandering for justice in Supaul gave birth to a child
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते दिनों यौन शिकार की शिकार हुई नाबालिग ने सोमवार को सुपौल के त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। मामला त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र का है, जिसमें यौन शोषण की शिकार हुई नाबालिग अपने साथ हुए अन्याय के खिलाफ अब तक दर-दर की ठोकर खा रही है। वह स्थानीय पुलिस-प्रशासन सहित जनप्रतिनिधियों को कोस रही है।

विज्ञापन


हालांकि, इस घटना को लेकर पीड़िता की मां के लिखित शिकायत के बाद आरोपी के विरुद्ध थाने में मामला दर्ज है। फिलहाल, आरोपी न्यायिक हिरासत में है। बता दें कि गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को तार-तार करने वाला आरोपी मस्जिद का इमाम बताया जा रहा है। वह घर-घर जाकर बच्चों को शिक्षा देता था। इस बाबत यौन शोषण का शिकार हुई पीड़िता ने बताया कि फोकानिया की परीक्षा में पास कराने का प्रलोभन देकर उसके साथ गलत काम किया। दर्ज शिकायत में आरोपी इमाम का नाम अब्दुल हाफीज बताया गया है। पीड़िता कहती है कि वह अब अपने बच्चे के न्याय के लिए लड़ेगी और उसे उसका हक दिला कर रहेगी।
विज्ञापन


फोकानिया परीक्षा में पास कराने का झांसा देकर पहली बार बनाया था संबंध
पीड़िता की मां ने कहा कि उसके पति बाहर रह कर मजदूरी करते हैं। दो बच्चे भी गांव से बाहर रह कर पढ़ाई करते हैं। पीड़िता तीन वर्ष की उम्र से ही आरोपी इमाम के पास पढ़ाई करती थी। पढ़ाई के सिलसिले में आरोपी का पीड़िता के घर भी आना-जाना था। बीते 19 अप्रैल को आरोपी ने पीड़िता को घर में अकेली पाकर पहली बार बहला-फुसला कर उससे यौन संबंध बनाया। उसने पीड़िता को भरोसा दिलाया कि वह उसे फोकानिया की परीक्षा में पास करा देगा। इसके बाद मौका पाकर लगातार पीड़िता का यौन शोषण करता रहा। इस बीच उसकी नाबालिग पुत्री गर्भवती हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले से शादीशुदा इमाम देता रहा शादी का झांसा
आरोप है कि इमाम पहले से शादीशुदा एवं बाल-बच्चेदार है। पीड़िता को शादी का झांसा देकर लगातार यौन संबंध बनाता रहा। पीड़िता की मां ने कहा कि गर्भवती होने की बात सामने आई तो आरोपी शादी करने से मुकर गया। मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर कई बार पंचायत भी हुई। लेकिन, शादी से इमाम के इनकार करने पर पंचायत विफल हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed