{"_id":"6866d46c45b01a15030c14eb","slug":"bihar-news-madhepura-double-murder-husband-wife-found-dead-in-house-bihar-police-investigation-kosi-news-c-1-1-noi1373-3129958-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : घर में खून से लथपथ मिले पति-पत्नी, बिछावन पर मुंह कुचलकर हत्या; मधेपुरा में डबल मर्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : घर में खून से लथपथ मिले पति-पत्नी, बिछावन पर मुंह कुचलकर हत्या; मधेपुरा में डबल मर्डर
Fri, 04 Jul 2025 06:20 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 04 Jul 2025 06:20 AM IST
सार
Crime in Bihar: मधेपुरा में पति-पत्नी की खून से सना शव उनके घर से बरामद हुआ है। इस दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र सनसनी फैल गई है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर लगी लोगों की भीड़
विस्तार
बिहार के मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र के रजनी वार्ड संख्या-14 स्थित दमगारा टोला में गुरुवार रात एक दंपति की उनके फूस के घर से खून से लथपथ लाश बरामद की गई। मृतकों की पहचान दिनेश दास (50) और उनकी पत्नी भूलिया देवी (45) के रूप में हुई है। ये दोनों प्रसादी चौक पर सब्जी बेचने का काम करते थे।
विज्ञापन
दरवाजा खोला तो चारपाई पर दोनों शव पड़े दिखे
बेटी रंजन देवी ने बताया कि गुरुवार शाम को उन्होंने कई बार अपने माता-पिता को फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उसने पड़ोसियों से घर जाकर देखने को कहा। जब पड़ोसियों ने दरवाजा खोला, तो अंदर चारपाई पर दोनों की खून से लथपथ लाशें पड़ी थीं। यह देख पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की।
विज्ञापन
आसपास से जानकारी जुटा रही पुलिस, पहुंचे एसपी
पुलिस के अनुसार, शवों की स्थिति देखकर ऐसा लगता है कि दोनों की हत्या मुंह पर वार करके बेहद निर्मम तरीके से की गई है। मृतक दंपती की एक शादीशुदा बेटी है। पुलिस घटनास्थल पर लगातार पूछताछ कर रही है और आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है। हालांकि, हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। देर रात करीब 12 बजे एएसपी प्रवेंद्र भारती भी घटनास्थल पर पहुंचे। एएसपी ने कहा कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस दोहरे हत्याकांड से इलाके में दहशत फैल गई है और गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन