फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar News: GST and Income Tax team raided biggest iron store in Saharsa, shutters of many shops fell down

Bihar News: सहरसा के सबसे बड़े आयरन स्टोर में जीएसटी और इनकम टैक्स टीम की छापामारी, कई दुकानों के शटर गिरे

Fri, 13 Sep 2024 06:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 13 Sep 2024 06:20 PM IST
सार

Saharsa News: स्थानीय लोगों ने बताया कि अचानक गुरुवार की शाम शटर गिरा और कई वाहनों से अधिकारी उतर कर अंदर गए। इस दौरान बाहरी लोगों को अंदर जाने और आने से रोक दिया गया है। ग्राहकों को भी बाद में आने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
Bihar News: GST and Income Tax team raided biggest iron store in Saharsa, shutters of many shops fell down
दुकान के बाहर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहरसा शहर के रहमान चौक पर स्थित जय श्री आयरन स्टोर में जीएसटी और इनकम टैक्स की छापामारी की जानकारी सामने आ रही है। हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं हो पा रही है। जांच की जानकारी सामने आते ही कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया। सभी एक दूसरे से मामले की जानकारी के लिए कॉल और मैसेज कर पुष्टि करने में जुटे रहे। जानकारी के अनुसार, गुरुवार की शाम से ही टीम स्टोर के अंदर जांच पड़ताल कर रही है। वहीं, बाहर में पुलिस की तैनाती है। किसी को न अंदर जाने और न ही अंदर से बाहर आने दिया जा रहा है।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि अचानक गुरुवार की शाम शटर गिरा और कई वाहनों से अधिकारी उतर कर अंदर गए। इस दौरान बाहरी लोगों को अंदर जाने और आने से रोक दिया गया है। ग्राहकों को भी बाद में आने की बात कही जा रही है। दुकान के बाहर एक ट्रक भी सामान लेकर खड़ा है। लोगों ने बताया कि किसी के बाहर नहीं आने और अंदर नहीं जाने देने के कारण किसी तरह की जानकारी से अवगत नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जय श्री आयरन स्टोर बहुत पुराना है। इसमें सीमेंट, छड़, लोहा, चदरा और एस्बेस्टस सहित हार्डवेयर सामानों का बड़ा कारोबार होता है। इधर, टीम के जांच करने की बात सामने आते ही शहर के पूरब बाजार स्थित कई कारोबारियों के दुकानों के शटर गिर गए। लोगों ने बताया कि संभवतः जांच की डर से ऐसा किया हो। हालांकि जांच संबंधित आधिकारिक बयान सामने आने के बाद मामले की सही जानकारी सामने आ पाएगी। खबर लिखे जाने तक जांच टीम भी अंदर ही थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि दुकान वर्षों पुरानी है और कई बड़ी-बड़ी कंपनी का कारोबार होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed