{"_id":"670a5a1a81bf4130190e1c72","slug":"bihar-news-fight-in-land-dispute-in-saharsa-one-youth-seriously-injured-allegations-of-firing-also-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: सहरसा में जमीन विवाद में मारपीट, एक युवक गंभीर रूप से घायल; गोलीबारी का भी आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: सहरसा में जमीन विवाद में मारपीट, एक युवक गंभीर रूप से घायल; गोलीबारी का भी आरोप
Sat, 12 Oct 2024 04:44 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 12 Oct 2024 04:44 PM IST
सार
Saharsa News: सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि रंजेश यादव और सुधांशु कुमार के बीच पुराना जमीन विवाद चल रहा था, जिसके कारण यह मारपीट हुई है। सुधांशु द्वारा गोलीबारी का भी आरोप लगाया गया है, जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मारपीट की घटना में घायल सुधांशु कुमार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहरसा के सदर थानाक्षेत्र के कहरा कुटी बेल्हा टोला वार्ड-10 में पुराने जमीन विवाद को लेकर मारपीट की घटना हो गई, जिसमें सुधांशु कुमार (25) नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं और उसका इलाज सहरसा सदर अस्पताल में चल रहा है। घायल सुधांशु ने आरोप लगाया है कि कुछ बदमाशों ने उसके ऊपर गोलीबारी की, लेकिन उसने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। इसके बाद बदमाशों ने उसे खदेड़कर लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
घायल सुधांशु कुमार के अनुसार, जमीन विवाद के चलते रंजेश यादव ने पहले गाली-गलौज की और विरोध करने पर उसे धक्का दिया। इसके बाद कुछ अन्य लोग वहां आए और उन्होंने सुधांशु पर गोली चलाई। हालांकि, सुधांशु ने किसी तरह बचकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाद में उसे लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया गया। परिजनों ने सुधांशु को इलाज के लिए तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि कहरा कुटी बेल्हा टोला में रंजेश यादव और सुधांशु कुमार के बीच पुराना जमीन विवाद चल रहा था। उसी विवाद के कारण यह मारपीट हुई है। सुधांशु द्वारा गोलीबारी का भी आरोप लगाया गया है, जिसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इधर, घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और स्थानीय लोगों ने इस विवाद को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि जमीन विवाद का निपटारा कानूनी तरीके से होना चाहिए, न कि हिंसा के माध्यम से। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और जल्द ही मामले की तहकीकात पूरी कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।