फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News dozen of houses burnt in fire due to short circuit in supaul

Fire Accident: बिहार के इस जिले में भीषण अगलगी, 80 से अधिक घर जले; दमकल को ढाई घंटे तक करनी पड़ी मशक्कत

Mon, 17 Mar 2025 11:41 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 17 Mar 2025 11:41 PM IST
सार

Bihar news: घटना सुपौल जिले के किशनपुर प्रखंड क्षेत्र की है। कटहरा कदमपुरा पंचायत में ट्रांसफॉर्मर के तार और केले के पत्ते के टकराने से निकली चिंगारी ने 80 से अधिक घरों को स्वाहा कर दिया। प्रशासन राहत-बचाव के कार्य में जुटी है।

विज्ञापन
Bihar News dozen of houses burnt in fire due to short circuit in supaul
आग बुझाते दमकल विभाग के कर्मी एवं स्थानीय ग्रामीण।

विस्तार

सुपौल जिले के किशनपुर प्रखंड अंतर्गत कटहरा कदमपुरा पंचायत के वार्ड 01 और 03 में सोमवार को दिन के करीब 3:30 बजे अचानक आग लग गई। ट्रांसफार्मर के तार और केले के पत्ते के टकराने से निकली चिंगारी ने 25 परिवारों के 80 से अधिक घरों को जलाकर राख कर दिया। हादसे में घर में रखे सभी सामान, नकदी, अनाज और कपड़े जल गए। वही कई मवेशियों की झुलसने से मौत हो गई।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रांसफार्मर के तार से केले के पत्ते लगातार टकरा रहे थे। इसी दौरान चिंगारी निकलने से पास के एक घर में आग लग गई। पछुआ हवा के कारण आग तेजी से फैली और देखते ही देखते 80 से अधिक घर इसकी चपेट में आ गए। जब तक लोग कुछ समझ पाते, आग पूरे मोहल्ले में फैल चुकी थी। स्थानीय लोग आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। वही दमकल को भी घटना की सूचना दी गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों के साथ तीन दमकल ने की ढाई घंटे तक मशक्कत
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग आग बुझाने में जुट गए। लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि कोई भी सामान घर से बाहर नहीं निकाला जा सका। इधर, ग्रामीणों की सूचना पर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। जहां ग्रामीणों और दमकल कर्मियों ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने बताया कि आग लगने के समय ज्यादातर लोग खेतों में काम कर रहे थे। यहीं वजह रही कि वे घरों से कोई सामान नहीं निकाल पाए। कई लोगों के मवेशी भी दरवाजे पर बंधे हुए थे, जो झुलस कर मर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन परिवारों के घर जलकर राख
अग्निपीड़ितों में महेंद्र ठाकुर के 4 घर, पवन ठाकुर के 4 घर,योगेंद्र ठाकुर के 2 घर, छोटेलाल ठाकुर के 7 घर, सिकंदर ठाकुर के 4 घर, लक्ष्मण यादव के 3 घर, बिजेंद्र ठाकुर के 4 घर, सुरेंद्र ठाकुर के 4 घर और 1 गाय, फुलेंद्र ठाकुर के 3 घर,उमेश यादव के 4 घर, सिको यादव के 4 घर, महेंद्र यादव के 2 घर, बिजेंद्र यादव के 3 घर और थ्रेसर, चंद्रकिशोर यादव के 2 घर, मनोज यादव के 2 घर, शिवराम यादव के 2 घर, आनंद कुमार के 2 घर और 2 मवेशी, राहुल कुमार के 2 घर और बकरी, दिलखुश कुमार के 2 घर, कुंदन कुमार के 2 घर और बछड़ा, नरेश ठाकुर के 4 घर और 3 बाछी शामिल हैं।


प्रशासन ने शुरू की राहत व्यवस्था
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही अंचलाधिकारी सुशीला कुमारी भी मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि तत्काल पीड़ितों को पॉलिथीन दिया जा रहा है। इसके अलावा अन्य राहत सामग्री की व्यवस्था भी की जा रही है, जिसे जल्द ही सभी पीड़ित परिवारों के बीच वितरित किया जाएगा। पीड़ितों के क्षति आंकलन के लिए कर्मचारी को निर्देश दिए गए हैं। वही घटना के बाद से पीड़ितों का बुरा हाल है।

आग बुझाते दमकल विभाग के कर्मी एवं स्थानीय ग्रामीण।

आग बुझाते दमकल विभाग के कर्मी एवं स्थानीय ग्रामीण।

 

आग बुझाते दमकल विभाग के कर्मी एवं स्थानीय ग्रामीण।

आग बुझाते दमकल विभाग के कर्मी एवं स्थानीय ग्रामीण।

 

आग बुझाते दमकल विभाग के कर्मी एवं स्थानीय ग्रामीण।

आग बुझाते दमकल विभाग के कर्मी एवं स्थानीय ग्रामीण।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed