फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar news : CM Nitish Kumar inaugurated registry office in virpur Supaul bihar

Bihar : नेपाल सीमा से सटे इस इलाके में खुला अवर निबंधन कार्यालय; मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा में की थी घोषणा

Wed, 02 Apr 2025 11:42 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: कोसी ब्यूरो Updated Wed, 02 Apr 2025 11:42 PM IST
सार

Bihar : नेपाल सीमा से सटे क्षेत्र में आज किसी उत्सव की तरह लग रहा था। लोगों में काफी ख़ुशी थी। पूछने पर बताया कि मुख्यमंत्री ने अपनी प्रगति यात्रा के दौरान जिस सेवा को धरातल पर उतारने की घोषणा की थी, आज उन्होंने उसे पूरा कर दिया है।

विज्ञापन
Bihar news : CM Nitish Kumar inaugurated registry office in virpur Supaul bihar
सुपौल के वीरपुर में अवर निबंधन कार्यालय का उद्घाटन करते मंत्री।

विस्तार

सुपौल में नेपाल सीमा से सटे वीरपुर में अवर निबंधन कार्यालय का उद्घाटन बुधवार को उत्पाद, मद्य निषेध एवं निबंधन मंत्री रत्नेश सादा ने किया। जहां पहले दिन दो लोगों ने जमीन की रजिस्ट्री कराई। इस दौरान मंत्री रत्नेश सादा ने लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इलाके के लोगों के लिए अवर निबंधन कार्यालय का खुलना किसी उत्सव से कम नहीं है। 6 फरवरी को राज्य कैबिनेट ने इसकी स्वीकृति दी थी। अब कार्यालय खुलने से लोगों को 42 किलोमीटर दूर गणपतगंज का सफर नहीं करना होगा। वही मंत्री नीरज कुमार बबलू ने कहा कि बसंतपुर अंचल के अलावा अन्य जिन पंचायतों के लोगों का आग्रह आएगा, उन्हें भी वीरपुर अवर निबंधन कार्यालय से टैग किया जाएगा। बता दें कि वीरपुर में निबंधन कार्यालय की मांग लंबे समय से चल रही थी। बीते जनवरी माह में प्रगति यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने इसकी घोषणा की थी।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar : होटल मालिक का सर्वेंट क्वार्टर था बंद, पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो युवक-युवती मरे मिले; FSL टीम पहुंची
विज्ञापन


हर कौम की तरक्की के लिए काम कर रही नीतीश सरकार
बिहार सरकार के मंत्री रत्नेश सादा ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार हर कौम के विकास के लिए काम कर रही है। नीतीश कुमार के कार्यकाल में 12 हजार विकास मित्र की बहाली हुई। अल्पसंख्यकों के उत्थान के लिए कई काम हुए। कब्रिस्तान की घेराबंदी कर सभी झगड़े खत्म किए गए। बिजेंद्र प्रसाद यादव की यह जन्मभूमि बिजली आपूर्ति के मामले में समृद्ध रही। इलाके में केंद्रीय विद्यालय निर्माण के लिए रजिस्ट्री फीस में 33 लाख रुपए की छूट दी गई। सरकार न्याय के साथ विकास के पैमाने पर काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छातापुर और वीरपुर के इलाके का हो रहा चहुंमुखी विकास
इस मौके पर मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू ने कहा कि वीरपुर में केंद्रीय विद्यालय के लिए जमीन की रजिस्ट्री हो चुकी है। नए सत्र से बच्चों का नामांकन भी शुरू हो जाएगा। वही वीरपुर हवाई अड्डे से जल्द ही उड़ान योजना के तहत हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। इसके लिए 50 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए अलग से राशि आवंटित होगी। जिससे यात्री शेड और विमान रखने के लिए जगह तैयार होगा। पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में छातापुर और वीरपुर के इलाके का चहुमुखी विकास हो रहा है। भीमनगर में जल्द ही 30 बेड के अस्पताल का शिलान्यास स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय करेंगे।

 यह खबर भी पढ़ें - Accident News : सड़क हादसे में बस गड्ढे में पलटी, कई यात्री घायल; सिलीगुड़ी से जा रही मोतिहारी

डीएम बोले डिप्टी सीएम ने किया केंद्रीय विद्यालय निर्माण का रास्ता साफ
इधर, डीएम कौशल कुमार ने बताया कि तत्काल अवर निबंधन कार्यालय को पुराने भवन में चालू किया गया है। नए भवन निर्माण के लिए जमीन आवंटित कर दी गई है। कहा कि बीते 6 जनवरी को रतनपुर में बैद्यनाथ मेहता की प्रतिमा अनावरण के लिए पहुंचे डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने केंद्रीय विद्यालय निर्माण से जुड़ी रुकावटों को दूर किया और वीरपुर में निबंधन कार्यालय का वादा किया। जिसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सहयोग से पूरा किया गया। निबंधन कार्यालय एक माह पूर्व ही चालू करने की योजना थी। लेकिन कोड मिलने में देरी की वजह से विलंब हुआ।

सुपौल के वीरपुर में अवर निबंधन कार्यालय का उद्घाटन करते मंत्री।

सुपौल के वीरपुर में अवर निबंधन कार्यालय का उद्घाटन करते मंत्री।

 

सुपौल के वीरपुर में अवर निबंधन कार्यालय का उद्घाटन करते मंत्री।

सुपौल के वीरपुर में अवर निबंधन कार्यालय का उद्घाटन करते मंत्री।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed