फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar News: Bike rider dies after being hit by tractor, Panchayat decides to pay Rs 1.61 lakh compensation

Bihar News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, पंचायत में 1.61 लाख मुआवजा तय; FIR अब तक नहीं

Tue, 23 Sep 2025 01:12 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 23 Sep 2025 01:12 PM IST
सार

Bihar News: मृतक के भाई अरुण सरदार ने आरोप लगाया कि ग्वालपाड़ा पंचायत के पूर्व मुखिया पुत्र मुकेश साह विनोद को प्रतिमा विसर्जन में शामिल होने के लिए घर से अपने साथ ले गया था। शाम को सूचना मिली कि उसकी मौत हो गई है। आगे क्या कुछ कहा, पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Bihar News: Bike rider dies after being hit by tractor, Panchayat decides to pay Rs 1.61 lakh compensation
आक्रोशित भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुपौल जिले के राजेश्वरी थाना क्षेत्र में प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान रविवार की शाम एक बड़ा हादसा हो गया। ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार विनोद सरदार (45 वर्ष) की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक का शव ढोलपिटा चौक के पास मिला। बताया जाता है कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान पूर्व मुखिया पुत्र मुकेश साह का ट्रैक्टर जुलूस में शामिल था और उसी ट्रैक्टर की चपेट में आने से विनोद की मौत हुई। हादसे के बाद आरोपी फरार हो गए और शव को एक मचान पर छोड़ दिया।

विज्ञापन

पंचायत में 1.61 लाख पर हुआ समझौता
हादसे के बाद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने ढोलपिटा चौक पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया। करीब ढाई घंटे तक चले हंगामे के बाद सड़क जाम के समीप स्थित एक विद्यालय परिसर में पंचायत बुलाई गई। पंचायत में मृतक के परिजनों को 1 लाख 61 हजार रुपए देने पर मामला निपटाया गया। इसके बाद जाम समाप्त हुआ। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है।

विज्ञापन


पढ़ें: पूर्व विधायक और डीसीएलआर के बीच विवाद का वीडियो वायरल, सरोज यादव ने दी ताला बंद कर

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक को घर से ले गया था मुकेश साह
मृतक के भाई अरुण सरदार ने आरोप लगाया कि ग्वालपाड़ा पंचायत के पूर्व मुखिया पुत्र मुकेश साह विनोद को प्रतिमा विसर्जन में शामिल होने के लिए घर से अपने साथ ले गया था। शाम को सूचना मिली कि उसकी मौत हो गई है। पहले कहा गया कि उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया है, लेकिन बाद में पता चला कि शव खेत में बने एक मचान पर पड़ा है।

पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल
घटना के बाद ढाई घंटे तक सड़क जाम रहा, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। प्रदर्शनकारियों ने मुकेश साह पर हत्या कर शव छिपाने का आरोप भी लगाया। राजेश्वरी थानाध्यक्ष युगल किशोर ने कहा कि उन्हें घटना या सड़क जाम की जानकारी नहीं है। छातापुर थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने बताया कि मेले के आयोजन के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी। भरगामा थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। हालांकि, मृतक के परिजनों की ओर से अब तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed