फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar News: A young man was beaten to death in a land dispute in Saharsa, one seriously injured

Bihar News: सहरसा में युवक की पीट-पीट कर हत्या, एक गंभीर रूप से घायल; जमीन विवाद का है मामला

Fri, 11 Oct 2024 03:34 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 11 Oct 2024 03:34 PM IST
सार

Saharsa News: सौरबाजार थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है और जल्द ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Bihar News: A young man was beaten to death in a land dispute in Saharsa, one seriously injured
अस्पताल परिसर में रोते-बिलखते मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहरसा जिले के सौरबाजार थानाक्षेत्र के समदा वार्ड-11 में आपसी जमीन विवाद को लेकर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। जबकि उसका बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान चंदन कुमार के रूप में हुई है, जो दिल्ली में अपने परिवार के साथ रहता था और दुर्गा पूजा के अवसर पर अपने गांव आया था।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, गुरुवार की देर रात जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी दिनेश मेहता और उसके साथियों ने चंदन कुमार के घर पर हमला कर दिया। बदमाशों ने रॉड और लाठी-डंडों से चंदन पर हमला किया, जिससे उसको गंभीर चोटें आईं। जब चंदन का बड़ा भाई सूरज कुमार बीच-बचाव करने आया, तो उसे भी बुरी तरह पीटा गया। चंदन की गंभीर हालत में इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई, जबकि सूरज कुमार का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

 
मृतक के परिजनों ने दिनेश मेहता और उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है। यह विवाद पहले से चला आ रहा था और घटना के समय बदमाशों ने मौका पाकर हमला किया। परिवार का दावा है कि दो बीघा जमीन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था, जो इस हिंसक घटना में तब्दील हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। सौरबाजार थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है और जल्द ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed