Bihar News: सहरसा के बाल सुरक्षित गृह में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
Bihar: बाल सुरक्षित गृह के एक कर्मचारी ने बताया कि बालक ने बाथरूम में गमछे का इस्तेमाल कर फांसी लगाई। दो महीने पहले वह दरभंगा से सहरसा बाल सुधार गृह में लाया गया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहरसा के एक बाल सुरक्षित गृह में रह रहे एक विधि-विरुद्ध बालक ने बुधवार की सुबह बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बालक मधुबनी जिले का रहने वाला था और उसे 21 अगस्त 2025 को मुजफ्फरपुर से सहरसा भेजा गया था।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस बालक पर पहले दरभंगा बाल सुधार गृह में हत्या का मामला दर्ज था। सहरसा मुख्यालय के डीएसपी के.पी. सिंह ने बताया कि यह बालक सुरक्षित स्थान में था, जहां विधि-विरुद्ध किशोरों को रखा जाता है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और जांच के निष्कर्ष के बाद ही कोई आधिकारिक बयान दिया जाएगा।
पढ़ें: प्रदेश के 22 जिलों से फैलेगी पपीता की मिठास! किसानों की आय बढ़ाने को नीतीश सरकार की नई पहल
बाल सुरक्षित गृह के एक कर्मचारी ने बताया कि बालक ने बाथरूम में गमछे का इस्तेमाल कर फांसी लगाई। दो महीने पहले वह दरभंगा से सहरसा बाल सुधार गृह में लाया गया था।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कहा है कि कानून के अनुसार जांच पूरी होने से पहले किसी भी तरह का विवरण साझा नहीं किया जा सकता।