फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar News: 3 innocent children buried under collapse of house in Saharsa, one child died, two injured

Bihar News: सहरसा में कच्चा मकान गिरने से तीन मासूम दबे, एक बच्चे की मौत, दो घायल

Sat, 05 Oct 2024 01:59 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 05 Oct 2024 01:59 PM IST
सार

Saharsa News: सहरसा में कच्चा मकान गिरने से मलबे में तीन मासूम दब गए, जिनमें से एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि दो बच्चे गंभीर घायल हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, परिजन सदमे में हैं।

विज्ञापन
Bihar News: 3 innocent children buried under collapse of house in Saharsa, one child died, two injured
अस्पताल में भर्ती घायल बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहरसा जिले के सौरबाजार थानाक्षेत्र के मधुरा गांव वार्ड-03 में एक दर्दनाक हादसे में कच्चा मकान गिरने से तीन मासूम बच्चे उसके नीचे दब गए। इस हादसे में तीन वर्षीय रिशु कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में पांच वर्षीय पप्पू कुमार और सात वर्षीय वैशाली कुमारी शामिल हैं। वैशाली के पैर में गंभीर चोट आई है और दोनों भाई-बहन का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, घटना शुक्रवार की देर शाम की है जब बारिश के कारण जर्जर खपरैल का मकान अचानक ढह गया। मकान के पास खेल रहे तीनों मासूम बच्चे दीवार गिरने से उसके मलबे में दब गए। आस-पास के लोगों और परिजनों ने तुरंत बच्चों को मलबे से बाहर निकाला और अस्पताल ले गए। लेकिन रिशु कुमार की पहले ही मौत हो चुकी थी। बाकी दो बच्चों का इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, वैशाली कुमारी के पैर में गंभीर चोटें आई हैं और पप्पू कुमार भी घायल है, लेकिन दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन

 
 

Bihar News: 3 innocent children buried under collapse of house in Saharsa, one child died, two injured
रिशु कुमार की मौत से सदमें परिजन - फोटो : अमर उजाला

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही सौरबाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 
वहीं, इस हादसे के बाद गांव में मातम छा गया है। परिजन अपने बच्चे की मौत से गहरे सदमे में हैं और उनके रोने-चीखने से गांव के लोग भी भावुक हो गए हैं। गांव के लोग परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं, लेकिन इस हृदय विदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed