फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar Dowry: Woman dies under suspicious circumstances at in-laws house in Madhepura husband accused of murder

Bihar Dowry: मधेपुरा में ससुराल में महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत, पति पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप

Fri, 20 Sep 2024 04:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 20 Sep 2024 04:11 PM IST
सार

Bihar Dowry Cases: सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। थाने को अभी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Bihar Dowry: Woman dies under suspicious circumstances at in-laws house in Madhepura husband accused of murder
अपने बच्चे के साथ मृतका मनिया देवी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मधेपुरा में गुरुवार की रात एक महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मायकेवालों ने आरोप लगाया कि दहेज नहीं दिए जाने की वजह से पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया। यह मामला सदर थानाक्षेत्र के बालम गढ़िया का है। वहीं, मृतक महिला की पहचान बालम वार्ड-7 निवासी सनोज साह की पत्नी मनिया देवी (35) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


मृतका के भाई सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थानाक्षेत्र के गोढ़ियारी निवासी सुमन कुमार ने बताया कि वर्ष 2012 में उनकी बहन मनिया देवी की शादी बालम निवासी सनोज साह के साथ हुई थी। उनके दो बेटी और एक बेटा हैं। बड़ी बेटी आठ साल की है। उन्होंने बताया क गुरुवार की रात उनकी बहन मनिया देवी ने मायके फोन कर बताया कि दहेज के लिए उनके पति सनोज साह मारपीट कर रहे हैं। सुबह को जानकारी मिली कि उनकी बहन मनिया देवी की हत्या कर दी गई है और पति फरार है। घटना की सूचना मिलने पर वे लोग बालम पहुंचे और इसकी जानकारी पुलिस को दी। उसके बाद घटनास्थल पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन




मृतक महिला की सास बेचनी देवी ने बताया कि उनके दो बेटे हैं। वह छोटे बेटे के साथ रहती हैं। उनकी बहू की मौत कैसे हुई है, उन्हें जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि रात में उनकी बहू के भाई ने फोन कर बताया कि जीजाजी दहेज की मांग कर रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को बालम आकर विवाद सुलझाने की बात कही थी। सुबह लगभग चार बजे जानकारी मिली उनकी बहू की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। थाने को अभी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed