फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar : BJP party targeted congress party called RJD party lalu yadav tejaswi yadav ballot box looter

Bihar : बिहार सरकार के मंत्री का राजद-कांग्रेस पर निशाना; कहा- मतपेटी लूटने वाला वोट चोरी की बात करता है

Fri, 29 Aug 2025 06:41 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 29 Aug 2025 06:41 PM IST
सार

Bihar: बिहार सरकार के मंत्री राजद पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि राजद की सरकार में चरवाहा और पहलवान विद्यालयों से निकले लोग राजद और कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। ये लोग गुंडागर्दी पर उतर आए हैं और लाठी-डंडे के दम पर सत्ता में आना चाहते हैं। 

विज्ञापन
Bihar : BJP party targeted congress party called RJD party lalu yadav tejaswi yadav ballot box looter
पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शुक्रवार को सदाकत आश्रम के पास भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई मारपीट पर भाजपा नेता कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग बिहार में वोट चोरी का दावा करते हुए लोगों को भ्रम फैलाने के प्रयास में जुटे हैं। ये वही लोग हैं, जो वोट ही नहीं पूरा का पूरा मतपेटी चोरी करते रहे हैं। इनकी रैलियों में प्रधानमंत्री को जिस प्रकार गाली दी गई, वह देश का अपमान है। प्रधानमंत्री किसी पार्टी का नहीं, देश का होता है। लिहाजा ऐसे कृत्य करने वालों के विरुद्ध राष्ट्रद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए। यह बातें सूबे के पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू ने शुक्रवार को जिला अतिथि गृह में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही। उन्होंने कहा कि दरभंगा में प्रधानमंत्री की मां को गाली देने के विरोध में जब शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध जताया तो कांग्रेस के लोगों ने अपने दफ्तर से निकल कर मारपीट की। ये लोग लाठी-डंडे के दम पर सत्ता हथियाना चाहते हैं। कांग्रेस के युवराज के कार्यक्रम में और राजद के युवराज द्वारा दरभंगा में एक विशेष समुदाय द्वारा मंच से प्रधानमंत्री को मां की गाली दिलाई गई। वही गाली देने वालों को कोई रोकने वाला नहीं था। यह उनकी मानसिकता को दर्शाता है। जब तक ये दोनों युवराज देश की जनता से माफी नहीं मांगते, भाजपा के कार्यकर्ता हर स्तर पर आंदोलन करेंगे। शनिवार को इसके विरुद्ध सभी जिला मुख्यालयों में और रविवार को विधानसभा स्तर पर विरोध प्रदर्शन होगा। सुपौल में इसके तहत शनिवार को आक्रोश मार्च निकाला जाएगा।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: ‎पीएम मोदी पर टिप्पणी के खिलाफ भाजपा का विपक्ष पर हमला, कहा- यह राजद-कांग्रेस की नीचता की पराकाष्ठा है
विज्ञापन


इनका वश चले तो पीएम और सीएम को कुर्सी से खिंच लेंगे
पीएचईडी मंत्री ने कहा कि जिस प्रकार राजद की सरकार में चरवाहा और पहलवान विद्यालय खोले गए, उन्हीं विद्यालयों से निकले लोग राजद और कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। ये अपने संस्कार को दिखाते हुए अपराध और गुंडागर्दी पर उतर आए हैं। सदन में भी बीते दिनों जिस प्रकार का आचरण दिखाया गया, इससे लगता है कि अगर इनका वश चले तो ये लोग पीएम और सीएम को कुर्सी से खिंच लेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ बीते कई वर्षों से प्रधानमंत्री के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते रहे हैं। लेकिन उनकी मां को गाली देना, राष्ट्र के नायक को गाली देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election: PM मोदी को अपशब्द के विरोध में भाजपा का हल्लाबोल, कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में घुसकर तोड़फोड़

गाली देंगे तो क्या हम विरोध प्रदर्शन भी न करें
एक सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि दरभंगा में पीएम की मां को गाली दिए जाने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता शनिवार को पटना की सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे थे। वह किसी पार्टी का घेराव करने नहीं गए थे। ये गाली देंगे और हम सड़क पर विरोध भी नहीं करें?, यह नहीं होगा। करीब 07-08 वर्ष पूर्व भी जब भाजपा कार्यकर्ता पटना में विरोध प्रदर्शन के लिए निकले तो राजद कार्यकर्ताओं ने लाठी-डंडे से प्रहार किया। ये लोग मुद्दाविहीन हो गए हैं और लाठी-डंडे की जोर पर सत्ता में आना चाहते हैं। लेकिन सत्ता लाठी-डंडे के जोर पर नहीं, जनता के वोट से मिलती है। जनता जिसे चाहती है, उसे सत्ता सौंप देती है। मौके पर सुपौल नगर परिषद के मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा राघव, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ विजय शंकर चौधरी, जिला प्रवक्ता रणधीर ठाकुर, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र नारायण पाठक, भाजयुमो जिलाध्यक्ष जयंत मिश्रा सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed