फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   KK Pathak: Education Department took action against 67 block education officers, bihar news

KK Pathak : शिक्षा विभाग के आदेश ने मचाया हड़कंप, एक साथ 67 प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों पर विभाग ने की कार्रवाई

Fri, 19 Apr 2024 09:59 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 19 Apr 2024 09:59 PM IST
सार

Bihar : शिक्षा विभाग ने एक साथ 67 प्रखंड जिला शिक्षा पदाधिकारियों पर कार्रवाई की है। विभाग के इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन
KK Pathak: Education Department took action against 67 block education officers, bihar news
शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

शिक्षा विभाग का एक्शन एक बार फिर देखने को मिला है लेकिन इस बार यह कार्रवाई शिक्षकों पर नहीं बल्कि प्रखंड जिला शिक्षा पदाधिकारियों पर हुई है। वह भी एक दो नहीं बल्कि एक साथ  67 प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों पर। विभाग की इस कार्रवाई से पदाधिकारियों में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


जानिए किस-किस जिलों में हुई है कार्रवाई 
शिक्षा विभाग के द्वारा की गई कार्रवाई के संबंध में विभाग का कहना है कि पूरे बिहार में कुल 25 जिलों के 67 प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों पर कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन

जिन जिन जिलों के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों पर कार्रवाई हुई है उसमें अररिया, औरंगाबाद, बांका, बेगूसराय, भागलपुर,भोजपुर, बक्सर, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, किशनगंज, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, नालंदा, पटना, पूर्णिया, रोहतास, सहरसा, समस्तीपुर, सारण, सीतामढ़ी, सीवान, शेखपुरा, सुपौल, वैशाली और पश्चिमी चंपारण शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






  

KK Pathak: Education Department took action against 67 block education officers, bihar news
इन मोबाइल नंबर पर कॉल नहीं उठने पर हुई कार्रवाई।  - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

जानिए किस वजह से और किस तरह की हुई है कार्रवाई 
 प्राथमिक शिक्षा के निदेशक के द्वारा आदेश जारी किया है जिसमें 25 जिलों के 67 प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है। विभाग ने 
बीईओ पर विभागीय कमान एवं कंट्रोल सेंटर का फोन रिसीव नहीं करने का आरोप लगाया है। विभाग ने उन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों  पर अलग अलग तरह तीन तरह की कार्रवाई की है।   
1. जिन पाखंड शिक्षा पदाधिकारियों द्वारा फोन रिसीव नहीं किया जाता है उनका वेतनं भुगतानको रोककर उनसे स्पष्टीकरण की मांग की गई है।
2. जिन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों का वेतन पहले से स्थगित है उनके खिलाफ आरोप पत्र रखे गठित कर उपलब्ध कराए जाने का आदेश है। और 
3. जो प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पूर्व से ही निलंबित हैं या जिन पर पूर्व से ही आरोप पत्र गठित है,उनके विरुद्ध पूरक आरोप पत्रगठित करते हुए कठोर अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा का आदेश है।
शिक्षा विभाग के इस कार्रवाई से पूरे बिहार के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों में इस बात की चर्चा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed