फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   kanhaiya mother says, don't say terrorist to my son

कन्हैया की मां बोली- 'मेरे बेटे को आतंकवादी मत बुलाओ'

Mon, 15 Feb 2016 08:58 AM IST
Updated Mon, 15 Feb 2016 08:58 AM IST
विज्ञापन
kanhaiya mother says, don't say terrorist to my son

(फोटो इंडियन एक्सप्रेस)

विज्ञापन

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया की मां मीना देवी ने अपील की है कि उनके बेटे को आतंकवादी न बुलाया जाए। बिहार के बेगूसराय जिला स्थित पड़ोसी के घर में टीवी पर अपने बेटे की खबर देखकर वह फूटकर रोने लगीं।

मीना देवी ने फोन पर कहा, ‘जब से यह पता चला है कि कन्हैया को गिरफ्तार कर लिया गया है, तब से हम लगातार टीवी देख रहे हैं। उसने कभी भी अपने मां-बाप तक का अपमान किया नहीं है, तो देश का अपमान करने का सवाल ही नही उठता है।
विज्ञापन


कृपया मेरे बेटे को आतंकवादी न बुलाएं। वह आतंकवादी नहीं हो सकता है।’ मीना एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हैं,  जिनकी आय साढ़े तीन हजार रुपये महीना है।

आंगनबाड़ी कार्यकत्री है कन्हैया कुमार की मां

kanhaiya mother says, don't say terrorist to my son
(फोटो द हिंदू)

मीना और उनके बड़े बेटे मणिकांत की कमाई से घर का खर्च चलता है। मीना के 65 वर्षीय पति जयशंकर सिंह पैरालिसिस के चलते पिछले सात सालों से बिस्तर पर हैं। पहले वह खेती करते थे। कन्हैया के पिता जयशंकर का कहना है कि हिंदुत्व की राजनीति का विरोध करने के चलते उनके बेटे को फंसाया गया है।

उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार के खिलाफ कई रैलियों में उनके बेटे ने हिस्सा लिया था। उनका बेटा देशद्रोही कभी नहीं हो सकता है। वह भारत माता का अपमान नहीं कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed