फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kanhaiya Kumar attacked BJP government comparing them with Britishers

देश पर अब शासन करने वाले अंग्रेजों के साथ चाय पे चर्चा किया करते थे : कन्हैया

Mon, 17 Feb 2020 05:17 AM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, बिहार शरीफ
पीटीआई, बिहार शरीफ Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 17 Feb 2020 05:17 AM IST
सार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक जिला नालंदा में कन्हैया ने कहा कि इतिहास उन्हें माफ नहीं करेगा जो जुल्म होते सुनते और देखते रहे, पर खामोश और उदासीन रहे।

विज्ञापन
Kanhaiya Kumar attacked BJP government comparing them with Britishers
कन्हैया कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (भाकपा) नेता कन्हैया कुमार ने नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए रविवार को आरोप लगाया कि केंद्र में वर्तमान में सत्तासीन लोग देश की आजादी से पहले के अंग्रेजों के साथ 'चाय पे चर्चा' किया करते थे और अब वे अपने विभाजनकारी रणनीति के तहत सांप्रदायिकता को हवा देने में व्यस्त हैं।

विज्ञापन


सीएए-एनपीआर-एनआरसी के खिलाफ अपनी राज्यव्यापी 'जन गण मन यात्रा' के तहत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक जिला नालंदा में कन्हैया ने कहा कि इतिहास उन्हें माफ नहीं करेगा जो जुल्म होते सुनते और देखते रहे, पर खामोश और उदासीन रहे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमें अपने सामने आने वाली समस्या की गंभीरता का एहसास करना चाहिए। पूरे राष्ट्र को हिंदू बनाम मुस्लिम बहस में धकेला जा रहा है और यह ब्रिटिश राज को बहुत पसंद था जब वे सत्ता में थे। कन्हैया ने दावा किया कि 1947 में हमने जो आजादी हासिल की थी और आजादी के तीन साल बाद लागू हुआ संविधान दोनों आज दांव पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नागरिकता संशोधन कानून का जिक्र और आरएसएस पर अंग्रेजी सत्ता के साथ निकटता का आरोप लगाते हुए कन्हैया ने कहा, 'याद रखें कि जो केंद्र में सत्ता में हैं, उनकी विशेषता अंग्रेजों से मेल खाती है और जब देश के बाकी लोग स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने में व्यस्त थे तो वे अंग्रेजों के साथ चाय पे चर्चा किया करते थे।' कन्हैया की यह जन गण मन यात्रा 27 फरवरी को पटना के गांधी मैदान में एक रैली के साथ समाप्त होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed