{"_id":"6acb85b6c483f5fff601de17","slug":"jp-jayanti-governor-and-cm-pay-tribute-to-jayaprakash-narayan-cm-reviews-patna-metro-work-2026-10-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिहार: जेपी जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने कहां-क्या बनाने का दिया आदेश? पटना मेट्रो को लेकर दिया यह निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: जेपी जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने कहां-क्या बनाने का दिया आदेश? पटना मेट्रो को लेकर दिया यह निर्देश
Sun, 11 Oct 2026 06:18 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 11 Oct 2026 06:18 PM IST
सार
लोकनायक जय प्रकाश नारायण की जयंती पर राजकीय समारोह का आयोजन किया। इसमें राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और कई मंत्री व अधिकारी शामिल हुए। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने समारोह के बाद बेली रोड का निरीक्षण किया। आइये जानते हैं पूरा मामला...
विज्ञापन
निरीक्षण करते हुए सीएम सम्राट चौधरी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण वर्ष 2028 तक पूरा करने का निर्देश दिया है। रविवार को नेहरू पथ पर निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने अधिकारियों से गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रखने को कहा। साथ ही आम लोगों को कम से कम परेशानी हो, इसके लिए यातायात प्रबंधन और निर्माण एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय बनाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने नेहरू पथ पर (बेली रोड) दो फुट ओवरब्रिज बनाने को भी कहा। इससे पहले लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर आयकर गोलंबर स्थित प्रतिमा स्थल पर आयोजित राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
इनकम टैक्स गोलंबर से हनुमान मंदिर तक निर्माण कार्यों का जायजा
मुख्यमंत्री ने नेहरू पथ पर इनकम टैक्स गोलंबर, हाईकोर्ट चौराहे और हनुमान मंदिर के समीप पटना मेट्रो के निर्माण कार्यों की प्रगति देखी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से परियोजना की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और निर्धारित समय-सीमा के भीतर काम पूरा करने को कहा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य में तेजी लाने के साथ गुणवत्ता और सुरक्षा से समझौता नहीं होना चाहिए। इसके लिए सभी संबंधित एजेंसियां आपसी समन्वय से काम करें और निर्माण की नियमित निगरानी सुनिश्चित करें।

Trending Videos
राजकीय समारोह में राज्यपाल, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
जे.डी. विमेंस कॉलेज और हाईकोर्ट चौराहे के पास बनेंगे फुट ओवरब्रिज
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने नेहरू पथ पर जे.डी. विमेंस कॉलेज तथा हाईकोर्ट चौराहे से बिहार म्यूजियम के बीच फुट ओवरब्रिज बनाने का निर्देश दिया। इनका उद्देश्य पैदल चलने वाले लोगों की सुविधा और सुरक्षा को बेहतर बनाना है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मेट्रो निर्माण के आसपास यातायात व्यवस्था और लोगों के आवागमन का विशेष ध्यान रखा जाए। निर्माण स्थलों पर इस तरह काम किया जाए कि शहरवासियों के रोजमर्रा के आवागमन पर कम से कम असर पड़े।
जेपी की जयंती पर राजकीय समारोह में दी श्रद्धांजलि
लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर पटना के आयकर गोलंबर स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर राजकीय समारोह आयोजित किया गया। इसमें राज्यपाल सैयद अता हसनैन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने मेट्रो परियोजना को राजधानी की परिवहन व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए निर्माण कार्यों को समय पर पूरा करने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विकास कार्यों के साथ नागरिक सुविधाओं, सुरक्षा और सुगम आवागमन को भी प्राथमिकता दी जाए।