फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   jitan ram manjhi mukesh sahni broke silence says no threat to jdu nitish kumar government after rjd tejashwi yadav claim

सियासत: 'गिर जाएगी नीतीश सरकार' पर मुकेश सहनी ने तोड़ी चुप्पी, मांझी ने तो कह दी यह बात

Tue, 29 Jun 2021 12:49 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कुमार संभव Updated Tue, 29 Jun 2021 12:49 PM IST
सार

जीतन राम मांझी ने कहा कि बिहार में एनडीए गठबंधन पूरी तरह एकजुट है। चिराग पासवान के नेतृत्व वाला लोजपा गुट राजद नेता तेजस्वी यादव से हाथ मिला ले तो भी नीतीश कुमार सरकार पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन
jitan ram manjhi mukesh sahni broke silence says no threat to jdu nitish kumar government after rjd tejashwi yadav claim
जीतन राम मांझी और मुकेश सहनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार की सियासत में इस वक्त हलचल मची हुई है। दरअसल, राजद नेता तेजस्वी यादव ने कुछ दिन पहले बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि अगले दो-तीन महीने में नीतीश सरकार गिर जाएगी। तेजस्वी के इस बयान पर एनडीए की सहयोगी वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने चुप्पी तोड़ी। वहीं, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) मुखिया जीतन राम मांझी ने राजद नेता के बयान को बकवास करार दिया। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार को कोई खतरा नहीं है। 

विज्ञापन

मांझी ने तेजस्वी-चिराग पर साधा निशाना

जानकारी के मुताबिक, जीतन राम मांझी ने कहा कि बिहार में एनडीए गठबंधन पूरी तरह एकजुट है। चिराग पासवान के नेतृत्व वाला लोजपा गुट राजद नेता तेजस्वी यादव से हाथ मिला ले तो भी नीतीश कुमार सरकार पर कोई असर नहीं पड़ेगा। मांझी ने चिराग पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चिराग के नेतृत्व वाली लोजपा अब केंद्र में एनडीए की सहयोगी नहीं है, क्योंकि उसने बिहार विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सहनी ने भी तेजस्वी को आड़े हाथों लिया

जीतन राम मांझी की तरह वीआईपी प्रमुख और बिहार के पशुपालन व मत्स्य पालन मंत्री मुकेश सहनी ने भी तेजस्वी के दावे को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को दिन में सपने देखने की आदत होती है। उन्हें ऐसा करने दीजिए। अगर कोई ऐसा करता है तो इसमें क्या हर्ज है? माना जा रहा है कि मांझी और सहनी के बयानों से बिहार में सत्तारूढ़ एनडीए को राहत मिलेगी, क्योंकि कुछ दिन पहले तेजस्वी यादव के बड़े भाई और हसनपुर से राजद विधायक तेज प्रताप यादव ने मांझी से उनके आवास पर मुलाकात की थी। इसके बाद राज्य की राजनीति में उठापटक की अटकलें लग रही थीं। हालांकि, मांझी ने इसे निजी दौरा बताया था।

विज्ञापन

तेजस्वी के इस बयान से बढ़ी थी हलचल

गौरतलब है कि तेजस्वी यादव ने 25 जून को अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया था। उस दौरान उन्होंने लोगों की शिकायतें और नाराजगी सुनीं। इसके बाद तेजस्वी ने कहा कि घबराओ मत। बिहार की सरकार दो-तीन महीने में गिरने वाली है। तेजस्वी के इस बयान से बिहार में सियासी पारा चढ़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed