{"_id":"687b64179c3e433b2e03b6a6","slug":"jharkhand-hazaribagh-iron-factory-blast-kills-four-workers-in-major-industrial-accident-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: हजारीबाग में बड़ा हादसा, आयरन फैक्टरी में ब्लास्ट में चार मजदूरों की मौत; घटनास्थल पर मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: हजारीबाग में बड़ा हादसा, आयरन फैक्टरी में ब्लास्ट में चार मजदूरों की मौत; घटनास्थल पर मची अफरातफरी
Sat, 19 Jul 2025 02:58 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हजारीबाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हजारीबाग
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 19 Jul 2025 02:58 PM IST
सार
Jharkhand: फैक्टरी में शनिवार सुबह बड़ा ब्लास्ट हुआ है। इस ब्लास्ट में चार से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद भारी भीड़ फैक्टरी के बाहर जमा हो गई, लेकिन फैक्टरी का गेट नहीं खोला गया।
विज्ञापन
फैक्टरी के बाहर जमा भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झारखंड के हजारीबाग में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक आयरन फैक्टरी में भट्टी फट जाने से चार से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका है। घटना के बाद फैक्टरी के बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हादसे में कई मजदूर घायल भी हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
पढ़ें: 'जर्जर स्वास्थ्य व्यवस्था, मरीजों को एम्बुलेंस नहीं, टेंपो से भेजा रहा', पूर्व CM मरांडी का तंज
विज्ञापन
मामला हजारीबाग के बरही इलाके का है। यहां एक फैक्टरी में शनिवार सुबह बड़ा ब्लास्ट हुआ। इस ब्लास्ट में चार से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद भारी भीड़ फैक्टरी के बाहर जमा हो गई, लेकिन फैक्टरी का गेट नहीं खोला गया।
विज्ञापन