फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   JDU MLA Gopal Mandal seen in hospital with revolver in Bhagalpur; BJP Targets Nitish Kumar; Tejashwi Yadav

Bihar News: हॉस्पिटल में रिवॉल्वर लहराते दिखे जदयू विधायक; भाजपा बोली- इन्हें तेजस्वी यादव पर विश्वास नहीं

Wed, 04 Oct 2023 01:13 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 04 Oct 2023 01:13 PM IST
सार

भाजपा ने महागठबंधन सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि जदयू विधायक को अपने ही स्वास्थ मंत्री तेजस्वी यादव पर भरोसा नहीं है। जनता और डॉक्टरों को धमकाने के लिए वह रिवॉल्वर लेकर गए थे। 
 

विज्ञापन
JDU MLA Gopal Mandal seen in hospital with revolver in Bhagalpur; BJP Targets Nitish Kumar; Tejashwi Yadav
अस्पताल में हथियार लेकर पहुंचे जदयू विधायक गोपाल मंडल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपने बयानों से लगातार चर्चा में रहने वाले जदयू के दबंग और वरीय विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वह हाथ में अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर लेकर हॉस्पिटल में दिख तो देखने वाले भी दंग रह गए। मीडिया ने जब सवाल पूछा कि आप खुले आम रिवॉल्वर लेकर क्यों घूम रहे हैं तो उन्होंने अंगिका भाषा में कहा, "हाथ म लैय के नय चलबै त भीतरी म लैय के चलबै।" कहने कहा मतलब यह था कि रिवाल्वर को हाथ नहीं रखेंगे तो क्या कमर में रखेंगे। इतना ही नहीं गोपाल मंडल ने यह भी कहा कि "पेहले चोर-बदमाश लगलो रहै छलै आब राजनीतिक लोग लागलो छै कि गोपाल मंडल एमपी नय बनै।" उनका कहना था कि जान के पीछे चोर-बदमाश लगे हुए थे और अब नेता लगे हुए है कि गोपाल मंडल सांसद नहीं बने।

विज्ञापन


विज्ञापन


पोती का सिटी स्कैन करवाने पहुंचे थे अस्पताल 
दरसअल, जदयू के गोपालपुर सीट से विधायक और पार्टी के सचेतक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल मंगलवार की शाम जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में अपनी पोती अवनि का सिटी स्कैन कराने पहुंचे थे। इसी दौरान वह रिवॉल्वर लेकर घूमते दिखे। पूछने पर कहा कि राजनीतिक लोग उनकी जान के पीछे लगे हैं इसलिए आत्मरक्षार्थ वह अपनी लाइसेंसी बंदूक को साथ लेकर घूम रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने पूछा- काननू कार्रवाई करने की हिम्मत है क्या
हाथ में हथियार लेकर घूमने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इधर, भाजपा ने महागठबंधन सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि सरकारी दल के विधायक भागलपुर में अस्पताल में रिवॉल्वर लेकर जाते हैं। कहीं न कहीं सिटी कराने के लिए डॉक्टरों को डराने के लिए रिवॉल्वर लेकर गए थे। जदयू विधायक को स्वास्थ मंत्री तेजस्वी यादव पर भरोसा नहीं है। यह विश्वास नहीं था कि डॉक्टर ठीक से उनकी पोती का इलाज कर पाएगी। इसलिए जनता और डॉक्टरों को धमकाने के लिए वह रिवॉल्वर लेकर गए थे। बिहार में सरकारी दल के लोग अब रिवॉल्वर से काम कर रहे हैं। उन्हें कानून पर भरोसा नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव को इसपर ध्यान देना चाहिए। क्या आप कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं? इतनी हिम्मत है? 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed