फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   jdu may ask pm candidate name from bjp

नरेंद्र मोदी पर आरपार के मूड में जेडीयू

Thu, 11 Apr 2013 05:13 PM IST
पटना/इंटरनेट डेस्क
पटना/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 11 Apr 2013 05:13 PM IST
विज्ञापन
jdu may ask pm candidate name from bjp

प्रधानमंत्री पद के मुद्दे पर जनता दल यूनाईटेड के तेवर कड़े होते जा रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि जनता दल यूनाईटेड (जदयू) अब सीधे तौर पर ही भाजपा से पीएम पद के उम्मीदवार का नाम पूछ सकती है।

विज्ञापन


जदयू इस 13 और 14 तारीख को दिल्ली में होने वाली अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कह सकती है कि 2014 के लिए प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा करे, वह इस विषय पर किसी संशय की स्थिति में नहीं बने रहना चाहती।
विज्ञापन


इससे पहले नीतीश कुमार ने भी कहा था कि बैठक में पार्टी इस बात पर फैसला लेगी की एनडीए को चुनाव से पहले प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करना चाहिए या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही नीतीश ने यह भी कहा था कि दिल्ली में होने वाली बैठक में यह तय किया जाएगा कि जदयू अब एनडीए के साथ रहेगी या नहीं।

गौरतलब है पिछले कुछ समय से भारतीय जनता पार्टी में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का कद तेजी से बढ़ता जा रहा है। मोदी को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति में भी शामिल किया है।

वहीं, नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी में लंबे से टकराव बना हुआ है। नीतीश पहले ही यह कहकर कि वे किसी सेकुलर छवि वाले नेता को ही प्रधानमंत्री के उम्मीदवार के तौर पर स्वीकार करेंगे, मोदी का विरोध कर चुके हैं। ऐसे में नीतीश भाजपा से यह सवाल पूछकर उसे असमंजस की स्थिति में डाल सकते हैं।


वहीं, इस मामले पर भाजपा के सुशील मोदी ने कहा है कि जदयू को भरोसे में लेकर ही भाजपा प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार तय करेगी।

हालांकि, जदयू के इन तेवरों पर विपक्षी दलों को भरोसा होता नहीं दिख रहा है। इस संबंध में यूपीए के घटक एनसीपी के नेता तारिक अनवर का कहना है कि यह तो समय आने पर ही पता चलेगी कि जदयू सच बोल रही है या दिखावा कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed