प्रशांत किशोर पर जेडीयू का पलटवार, कहा- जब मोदी के लिए काम किया तब गोडसे नहीं याद आए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेडीयू के उपाध्यक्ष पद से हटाने और पार्टी से बाहर निकालने के बाद मंगलवार को पटना में प्रशांत किशोर ने प्रेस कांफ्रेंस कर अपनी भड़ास निकाली। इस दौरान उन्होंने जहां नीतीश कुमार के साथ अपने संबंधों का खुलासा किया वहीं भाजपा के साथ बने रहने पर हमले भी किए। अब जेडीयू ऐसे में कहां चुप रहने वाली थी, प्रशांत के हमले पर पलटवार करने के लिए जेडीयू प्रवक्ता अजय आलोक ने कमान संभाली।
जेडीयू प्रवक्ता अजय आलोक ने प्रशांत किशोर पर पलटवार करते हुए कहा कि जब कोई मानसिक रूप से अस्थिर हो जाता है तब ऐसी बात करता है। एक तरफ वह कह रहे हैं कि नीतीश कुमार उनके पितातुल्य हैं, दूसरी और वह उसी व्यक्ति की खामियां निकालते हैं जो सच नहीं है।
JDU leader Ajay Alok on expelled JDU leader Prashant Kishor: Someone talks like this when they are mentally unstable. On one hand, he says that Nitish Kumar is like my father, on the other hand, he digs out the flaws of the same person which are not true. pic.twitter.com/ji0r59JS8S
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) February 18, 2020
अजय आलोक यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि आज प्रशांत किशोर भाजपा-जेडीयू गठबंधन के बारे में कह रहे हैं कि गांधी-गोडसे साथ नहीं चल सकते। तब उन्हें गोडसे की याद नहीं आई थी जब उन्होंने 2012 में गुजरात में नरेंद्र मोदी और 2014 मेंं केंद्र में भाजपा की सरकार बनाने के लिए उनके साथ काम किया था।
आम आदमी पार्टी के लिए काम पर ध्यान दें प्रशांतः केसी त्यागी
पार्टी प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा, प्रशांत को आम आदमी पार्टी के लिए काम पर ध्यान देना चाहिए। राजनीति उनका काम नहीं है और वह अपने व्यवसाय पर फोकस करें। व्यापार और राजनीति एक साथ नहीं हो सकते। वह राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं है, लिहाजा उनको गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए।
वहीं, पार्टी नेता अजय आलोक ने उन्हें मानसिक रूप से विक्षिप्त तक बता दिया। आलोक ने कहा, एक तरफ वह नीतीश कुमार को अपना पिता बताते हैं, दूसरी तरफ उनकी आलोचना कर रहे हैं, जो सही नहीं है।