फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   jdu candidate neeraj kumar heart attack medanta hospital icu patna

बिहार: जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ी, हार्ट अटैक के बाद मेदांता के आईसीयू में भर्ती

Tue, 20 Oct 2026 01:26 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रतीक पांडेय Updated Tue, 20 Oct 2026 01:26 PM IST
सार

बिहार में जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार को सीवान में पूजा के दौरान दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद उन्हें पटना लाकर मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।
 

विज्ञापन
jdu candidate neeraj kumar heart attack medanta hospital icu patna
नीरज कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधान परिषद चुनाव में पटना स्नातक क्षेत्र से जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ गई। सीवान में पूजा के दौरान दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें पटना लाया गया, जहां मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन


पूजा के दौरान बिगड़ी तबीयत
जानकारी के अनुसार, नीरज कुमार को सोमवार दोपहर सीवान जिले में पूजा के दौरान दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें आनन-फानन में पटना लाया गया। सोमवार देर शाम नीरज कुमार को पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को देखते हुए आईसीयू में रखा है। फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य को लेकर विस्तृत जानकारी नहीं
नीरज कुमार की मौजूदा स्थिति को लेकर अभी तक विस्तृत चिकित्सकीय जानकारी सामने नहीं आई है। अस्पताल में डॉक्टर उनकी सेहत पर नजर रख रहे हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर आगे की जानकारी का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन



खबर अपडेट हो रही है...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed