{"_id":"b6a5f3f084319cb375a3b6860271174d","slug":"jd-u-mulls-action-against-users-of-nitish-s-fake-fb-account","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौन चला रहा है नीतीश का फर्जी फेसबुक अकाउंट?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौन चला रहा है नीतीश का फर्जी फेसबुक अकाउंट?
अमर उजाला, पटना
Updated Sat, 02 Nov 2013 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनता दल (यूनाइटेड) ने नीतीश कुमार के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट खोलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
ऑनलाइन वाक युद्ध में हिस्सा लेने के लिए नीतीश कुमार के नाम से फेसबुक अकाउंट खोल कर भ्रम पैदा करने की कोशिश की जा रही है।
नीतीश कुमार के ब्लॉग और फेसबुक को मैनेज करने वाले वरिष्ठ जनता दल (यूनाइटेड) नेता संजय झा ने कहा है कि मुख्यमंत्री का आधिकारिक पेज www.Facebook/NitishKumarJDU है। पार्टी मुख्यमंत्री के नाम पर नकली अकाउंट चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
झा ने एक बयान जारी कर कहा है कि फेसबुक युवाओं और करोड़ों मोबाइल, इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों तक पहुंचने के एक अहम माध्यम के तौर पर उभरा है, इसीलिए पार्टी ने मुख्यमंत्री का फेसबुक पेज लांच किया है, लेकिन कुछ स्वार्थी तत्व नीतीश कुमार के नाम से खोले गए नकली अकाउंट से शब्दों को चुरा कर अपना राजनीतिक उल्लू सीधा कर रहे हैं।
विज्ञापन
संजय झा ने कहा, मैं लोगों से अपील करता हूं कि मुख्यमंत्री के नाम से सोशल मीडिया पर कोई पेज न चलाएं। फैन पेज चलाने वालों को चाहिए कि वे पूरी तरह सावधानी बरतें और अपने पेज पर निगरानी रखें। साथ ही वे यह भी ध्यान रखें कि उनका पेज विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नेताओं पर कीचड़ उछालने का मंच न बन जाए।
विज्ञापन