{"_id":"61d93d9c9d5eac7c3435aaaf","slug":"jamui-woman-attacked-on-police-searching-for-liquor-arrested-by-bihar-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में महिला का तांडव: पुलिस को देखते ही बोली मुझपर 'माता' सवार, तलवार और त्रिशूल लेकर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में महिला का तांडव: पुलिस को देखते ही बोली मुझपर 'माता' सवार, तलवार और त्रिशूल लेकर किया हंगामा
Sat, 08 Jan 2022 01:00 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 08 Jan 2022 01:00 PM IST
सार
बिहार में शराबबंदी कानून को और सख्त कर दिया गया है जिसके तहत शराब के साथ पकड़े जाने पर न सिर्फ जेल की हवा खानी पड़ेगी, बल्कि अब उनकी संपत्ति भी सील की जाएगी।
विज्ञापन
जमुई में महिला का तांडव
- फोटो : Social media
विस्तार
बिहार के जमुई में शराबबंदी कानून के तहत कार्रवाई करने गई पुलिस की टीम पर एक महिला ने तलवार और त्रिशूल से हमला कर दिया। जिसके कारण पुलिस महिला को बगैर गिरफ्तार किए वापस हो गई थी। हालांकि जब इसका वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस एक बार फिर से दल बल के साथ पहुंची और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
जानें क्या है मामला
जमुई के लछुआड़ थाने की पुलिस गुरुवार को यहां रहने वाली सुनीता देवी के घर शराब बेचने की खबर सुन कार्रवाई करने पहुंची थी। घर में पुलिस आती देख सुनीता देवी घर से एक हाथ में तलवार और दूसरे में त्रिशूल लेकर निकली। वह कई बार पुलिस पर हमला करने की भी कोशिश की। महिला ने पुलिस को घर के अंदर जाने से रोका। हाथ में तलवार और त्रिशूल लेकर पुलिस कर्मियों को जान से मारने की धमकी देने लगी। पुलिस महिला को समझा भी रही थी कि जान से मारने की कोशिश का मामला दर्ज हो जाएगी, जेल चली जाओगी। लेकिन महिला को कुछ समझ नहीं आ रहा था वह बेहद आक्रामक हो गई थी। वह पुलिस से कहने लगी मुझपर माता सवार हो गई हैं, सभी दूर हट जाओ। इसके बाद पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस पर जब सवाल उठे तब दल-बल के साथ फिर से दबिश देने पहुंची और इस बार महिला को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी महिला गिरफ्तार, बोली- देवी आ गई थी
गिरफ्तारी के बाद जब आरोपी सुनीता देवी से जब पूछा गया कि उन्होंने पुलिस पर तलवार से क्यों हमला किया? तो उसने चौंकाने वाला बयान दिया। सुनीता ने कहा कि- 'उस पर कभी-कभी देवी आ जाती है। इस कारण यह हुआ।
विज्ञापन