फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   International gang of thieves busted in Purnea Australian dollars and stolen jewelry recovered seven arrested

पूर्णिया में अंतरराष्ट्रीय चोर गिरोह का पर्दाफाश: चोरी के गहनों के साथ ऑस्ट्रेलियन डॉलर बरामद, सात गिरफ्तार

Sun, 19 Jul 2026 05:42 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 19 Jul 2026 05:42 PM IST
सार

गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने विभिन्न ठिकानों से चोरी की गई भारी संपत्ति बरामद की है। छापेमारी में पुलिस को 68,550 रुपये भारतीय नकद और 01 ऑस्ट्रेलियन डॉलर मिले हैं।

विज्ञापन
International gang of thieves busted in Purnea Australian dollars and stolen jewelry recovered seven arrested
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया और सीमावर्ती इलाकों में लगातार हो रही गृहभेदन (चोरी) की वारदातों के खिलाफ मुफस्सिल थाना पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने एक अंतरजिला गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस गिरोह में पुरुषों से ज्यादा महिलाओं की सक्रिय भूमिका सामने आई है। पुलिस ने गिरोह की 04 महिला सदस्यों समेत 7 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इनके पास से भारतीय नकदी के साथ-साथ विदेशी मुद्रा के रूप में 01 ऑस्ट्रेलियन डॉलर भी बरामद हुआ है, जो गिरोह के बड़े नेटवर्क की ओर इशारा करता है। रविवार को सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी  अभिनव पारासर ने अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता कर इस पूरे मामले की विस्तृत जानकारी दी।

विज्ञापन


सदर एसडीपीओ-01 अभिनव पारासर ने प्रेसवार्ता में बताया कि क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. शौर्य सुमन के निर्देश पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष विवेक कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। पुलिस ने मानवीय और तकनीकी अनुसंधान के जरिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने गिरोह की मुख्य कड़ियों को जोड़ते हुए आरती कुमारी, शम्मी, चुन्नी खातून उर्फ टीटी खातून और एक अन्य महिला समेत गिरोह के पुरुष सदस्यों राजू मुखिया, मुन्ना मुखिया और रज्जाक को धर-दबोचा। यह गिरोह रेकी करने से लेकर चोरी के माल को खपाने में महिलाओं का इस्तेमाल करता था।
विज्ञापन


पढे़ं: बिहार में ईवी वाहनों पर सब्सिडी के लिए आवेदन शुरू, परिवहन विभाग ने जारी किया ऑनलाइन लिंक
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या-क्या बरामद हुआ?
गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने विभिन्न ठिकानों से चोरी की गई भारी संपत्ति बरामद की है। छापेमारी में पुलिस को 68,550 रुपये भारतीय नकद और 01 ऑस्ट्रेलियन डॉलर मिले हैं। इसके अलावा बरामद आभूषणों में सोने का हनुमान जी का चकरी (01), सोने की कान की बाली (02 जोड़ा और 03 पीस), सोने की नथिया (05 पीस), छह जोड़ा सोने की चकरी शामिल हैं।


वहीं चांदी के सामानों में चांदी की चेन, चांदी का पान का पत्ता, हनुमान जी की चांदी की चकरी, चांदी का चकरी, चांदी की बिछिया (10 जोड़ा), चांदी की अंगूठी (10 पीस), चांदी की सिन्दूर दानी और आभूषण रखने वाला चांदी का छोटा डिब्बा बरामद हुआ है। इसके अलावा पीतल और कांसे के दर्जनों कीमती बर्तन, 04 मोबाइल फोन, 02 मोटरसाइकिल और ताला तोड़ने वाले कई लोहे के औजार भी जब्त किए गए हैं।

क्या बोले सदर एसडीपीओ?
सदर एसडीपीओ ने बताया कि इस गिरोह के पकड़े जाने से क्षेत्र में गृहभेदन की घटनाओं पर लगाम लगेगी। इस सफल और चुनौतीपूर्ण अभियान में मुफस्सिल थानाध्यक्ष विवेक कुमार, पु०अ०नि० सन्नी कुमार (गुलाबबाग टीओपी प्रभारी), पु०अ०नि० प्रिया कुमारी, राजा बाबू, शत्रुघ्न कुमार, नितिन कुमार, स०अ०नि० परमजीत कुमार और डीआईयू (DIU) टीम की मुख्य भूमिका रही। पुलिस अब इस बात की भी गहनता से जांच कर रही है कि इन चोरों के पास ऑस्ट्रेलियन डॉलर कहाँ से आया और इनका नेटवर्क कहाँ-कहाँ फैला है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed