{"_id":"5e0a5b688ebc3e87af442599","slug":"internal-differences-in-jdu-on-prashant-kishor-statement-bjp-also-expressed-unhappiness","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशांत किशोर की खुली बयानबाजी पर जदयू में अंदरूनी मतभेद, भाजपा भी नाखुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशांत किशोर की खुली बयानबाजी पर जदयू में अंदरूनी मतभेद, भाजपा भी नाखुश
Tue, 31 Dec 2019 04:00 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 31 Dec 2019 04:00 AM IST
विज्ञापन
प्रशांत किशोर
- फोटो : एएनआई
बिहार में जदयू के अंदरूनी और भाजपा के साथ मतभेद सोमवार को खुलकर सामने आए। जदयू के प्रमुख नेता आरसीपी सिंह ने पार्टी उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ गठबंधन में सीटें बांटने के फार्मूले पर दिए बयान पर असहमति जताई।
विज्ञापन
सिंह को सीएम नीतीश कुमार का करीबी माना जाता है। वे पार्टी के महासचिव संगठन और राज्यसभा में दल के नेता भी हैं। भाजपा ने भी किशोर के बयानों पर अपनी नाखुशी जताई है।
विज्ञापन
सीएए और एनआरसी पर लगातार भाजपा को अपने बयानों से नाराज कर प्रशांत किशोर ने बयान में कहा कि उनकी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में बड़े भाई की भूमिका में होगी और भाजपा से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। लोकसभा का फार्मूला अब नहीं दोहराया जाएगा। इस पर आरसीपी सिंह ने कहा कि 2020 के चुनाव के लिए दो चीजें साफ हैं, चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़े जाएंगे, और सीटों का बंटवारा मीडिया के सामने नहीं होगा।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के समय भी एनडीए के सभी भागीदार साथ आए थे और एक काम करने वाला सीट बंटवारे का फार्मूला बनाने के बाद उसे सार्वजनिक किया गया था। उन्हाेंने कहा कि भाजपा-जदयू के बीच अच्छी समझ है, इससे और बेहतर फार्मूला बनाया जाएगा।
प्रशांत किशोर की खुली बयानबाजी पर उन्हाेंने कहा कि कुछ लोगों को हर मुद्दे पर बयान देने की आदत होती है। उनके बारे में ज्यादा कुछ कहने की जरूरत नहीं है, बस इतना कहना चाहेंगे कि ऐसे बयान का यह सही समय नहीं था। समय से पहले मामलों को उठाने से बचना चाहिए।
भाजपा ने कहा, हम अनुशासित, बयानों में विश्वास नहीं करते
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष निखिल आनंद ने कहा कि सीटों का बंटवारा पार्टी के बड़े नेता तय करेंगे। प्रशांत किशोर के बयानों पर नाखुशी जताते हुए उन्हाेंने कहा कि भाजपा अनुशासन में विश्वास करती है, सार्वजनिक बयानबाजियों में नहीं। इन बयानों से केवल खबरें बनती हैं।