फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Instagram Love Story: Two girls from Assam and Bihar fell in love; Attempt to marry; Muzaffarpur police

Instagram Love Story: असम और बिहार की दो लड़कियों में हुआ प्यार; सोशल मीडिया से आईं करीब, इस जगह हो गया का

Fri, 07 Jun 2024 10:01 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 07 Jun 2024 10:01 AM IST
सार

परिजन ने बताया कि उनकी बेटी ने दो दिन पहले आई लड़की को अपनी दोस्त  बताया था और कहा कि वह दो दिन उसके साथ ही रहेगी। और आज अचानक पता चला है कि दोनों सामान लेकर असम भाग रही थीं।

विज्ञापन
Instagram Love Story: Two girls from Assam and Bihar fell in love; Attempt to marry; Muzaffarpur police
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दो लड़कियां समलैंगिक विवाह करना चाहती हैं। इनमें से एक असम से भागकर यहां पहुंची है। मामला थाना पहुंचा है। पुलिस ने दोनों के परिजनों को जानकारी दे दी है। लेकिन, दोनों लड़किया घर नहीं जाना चाहती है। दोनों साथ रहना चाहती है। पूरे मामले में नगर थानेदार विजय कुमार सिंह ने बताया कि जांच में दोनों लड़कियां खुद को बालिग बताई और समलैंगिक विवाह करने असम जा रही थी। दोनों के परिजन को इस मामले की जानकारी दिया गया है। वही असम से आई लड़की के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। परिजन के आते ही आगे की करवाई किया जाएगा।

विज्ञापन


दोनों समलैंगिक विवाह करने पर अड़ गईं
बताया जा रहा है कि मुजफ्फरपुर और असम की निवासी दो लड़कियों को सोशल मीडिया पर दोस्ती हुआ। देखते ही देखते दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगीं। अब दोनों ने एक दूसरे से मिलने का भी प्लान बनाया।असम निवासी लड़की घर से अपनी प्रेमिका से मिलने मुजफ्फरपुर पहुंच गई। घर वालों को लगा कि दोस्त है इसलिए रहने आई है। बुधवार जब दोनों बैग में कपड़ा व अन्य सामान लेकर निकलीं तो मोहल्ला के कई लोगों को शक हो गया। इसके बाद दोनों को मोहल्ला में रोककर के स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। थाने लाकर दोनों से जब पूछताछ की गई तो दोनों ने एक दूसरे से प्यार करने की बात कही। इतना ही नहीं दोनों समलैंगिक विवाह करने पर अड़ गईं।
विज्ञापन


असम भाग रही थीं दोनों लड़कियां
दोनों का कहना है कि कहा कि दोनों बालिग हो गई हैं। आधार कार्ड भी पुलिस को दिखाया। इसके बाद पुलिस ने शहर की रहने वाली लड़की के परिजनों को भी सूचना दी गई। परिजन आए उन्होंने बताया कि अभी लड़की की उम्र 17 साल ही है। परिजन ने बताया कि उनकी बेटी ने दो दिन पहले आई लड़की को अपनी दोस्त  बताया था और कहा कि वह दो दिन उसके साथ ही रहेगी। और आज अचानक पता चला है कि दोनों सामान लेकर असम भाग रही थीं। हमलोगों को कुछ समझ नहीं आ रहा। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और दोनों बच्चियों की काउंसलिंग करवाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed