{"_id":"64774522d3880f526e039ea7","slug":"inspector-s-younger-brother-crushed-to-death-by-truck-in-aurangabad-another-injured-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: औरंगाबाद में एक व्यक्ति की ट्रक से कुचलकर मौत, एक घायल; बड़े भाई दरोगा की भी सड़क हादसे में गई थी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: औरंगाबाद में एक व्यक्ति की ट्रक से कुचलकर मौत, एक घायल; बड़े भाई दरोगा की भी सड़क हादसे में गई थी जान
Wed, 31 May 2023 06:31 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 31 May 2023 06:31 PM IST
सार
मृतक के साढ़ू सुधीर शर्मा ने बताया कि अमितेश शर्मा की मौत के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उन्होंने बताया कि अमितेश के बड़े भाई दरोगा थे। पूर्व में उनकी भी सड़क हादसे में ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचे परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के औरंगाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-139 पर बुधवार को दोपहर 12 बजे के करीब एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से एक की अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई, जबकि दूसरे का अभी इलाज चल रहा है। यह घटना दाउदनगर थाना क्षेत्र के उमरचक गांव के पास की है। मृतक की पहचान खुदवां निवासी हरिनारायण शर्मा के बेटे अतिमेश शर्मा (40) के रूप में की गई है। वहीं, घायल अनिरुद्ध शर्मा (35) खुदवां गांव के ही कमलेश शर्मा का बेटा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, अतिमेश शर्मा अपने दोस्त अनिरुद्ध के साथ किसी काम से गांव से बाइक से दाउदनगर जा रहा था। इसी दौरान उमरचक गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को इलाज के लिए दाउदनगर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने अतिमेश की गंभीर हालत देखते हुए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। वहीं, घायल अनिरुद्ध शर्मा का दाउदनगर अनुमंडलीय अस्पताल में ही इलाज चल रहा है। उसकी भी हालत नाजुक बनी हुई है। अतिमेश शर्मा की सड़क हादसे में मौत के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया। उनका रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मृतक लोक सेवक रामविलास पासवान स्मृति मंच के जिलाध्यक्ष सुधीर शर्मा के साढ़ू हैं। सुधीर शर्मा ने बताया कि अमितेश शर्मा की मौत के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उन्होंने बताया कि अमितेश के बड़े भाई दरोगा थे। पूर्व में उनकी भी सड़क हादसे में ही मौत हो गई थी। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने में जुट गई है।
विज्ञापन