फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Innocent child died after being hit by private school van in Darbhanga, angry people blocked road

Bihar: प्राइवेट स्कूल के वैन की चपेट में आने से मासूम की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर की मुआवजे की मांग

Mon, 12 Jun 2023 07:46 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 12 Jun 2023 07:46 PM IST
सार

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में स्कूल वैन ने तीन साल के एक बच्चे को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोग बांस-बल्लों से रोड जाम कर मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग करने लगे। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें समझाया और यातायात बहाल करवाया।

विज्ञापन
Innocent child died after being hit by private school van in Darbhanga, angry people blocked road
सड़क जाम कर परिजनों को मुआवजे देने की मांग करते गुस्साए ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के दरभंगा के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के समैला-झझरा मार्ग पर बहोरवा गांव में स्कूल वैन ने एक बच्चे को रौंद दिया। इस हादसे में एक मासूम बच्चे की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं, घटना के बाद चालक वैन लेकर फरार हो गया। मृतक बच्चे की पहचान बहोरवा गांव निवासी अनुप पंडित के बेटे अक्षय पंडित (3) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क के किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला। उसमें देखा कि स्कूल वैन बच्चे को कुचल कर भाग रही है। उसके बाद गुस्साए स्थानीय लोग सड़क जाम कर मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग करने लगे। वहीं, सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत करवाया। फिर बाधित यातायात को दोबारा शुरू करवाया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बहोरवा गांव निवासी अनुप पंडित का बेटा अक्षय पंडित सड़क के किनारे शौच कर रहा था। इसी दौरान समौला चौक से झझरा की ओर तेज रफ्तार से जा रही स्कूल वैन अक्षय को रौंदते हुए भाग निकली। कुछ देर के बाद वही वैन दो स्कूली बच्चों को लेकर वापस लौटी। तब तक सड़क किनारे एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी गई। उसमें उक्त स्कूल वैन को बच्चे को स्पष्ट रूप से रौंदते हुए देखा गया। उसके बाद ग्रामीणों ने घेर कर चालक से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही स्कूल वैन को गौर से देखने पर उस पर कई जगह खून के छींटे मिले। खून के छींटे देखते ही ग्रामीण भड़क गए और चालक को पकड़ कर बंधक बना लिया। साथ ही स्कूल वैन को भी जब्त कर लिया। उसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने समौला झझरा मार्ग को बहोरवा में बांस-बल्लों से घेर कर यातायात ठप कर दिया। उसके बाद वे परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग करने लगे। इधर, घटना के बाद मृतक के परिजनों में मातम छाया हुआ है। बच्चे की मां बिन्दुल देवी का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed