फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Information through photo exhibition dedicated to 9 years of Narendra Modi government in Lakhisarai bihar news

Bihar News : फोटो प्रदर्शनी में दिखा रहे मोदी सरकार के 9 साल; लखीसराय में अमृत महोत्सव पर जागरुकता कार्यक्रम

Mon, 24 Jul 2023 06:51 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 24 Jul 2023 06:51 PM IST
सार

Narendra Modi : केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने 9 साल में क्या योजनाएं लायीं, उसके जरिए लोगों को कैसे-कितना फायदा मिला, किसे लाभ मिल सकता है; यह सब फोटो प्रदर्शनी के जरिए दिखाया जा रहा है। जदयू अध्यक्ष ललन सिंह के क्षेत्र में यह प्रदर्शनी लगी है।

विज्ञापन
Information through photo exhibition dedicated to 9 years of Narendra Modi government in Lakhisarai bihar news
बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा फोटो प्रदर्शनी का निरीक्षण करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष व लखीसराय विधायक विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि '9 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण' पर लगाई गई यह प्रदर्शनी बदलते देश के स्वरूप और तस्वीर को प्रदर्शित कर रही है। बच्चों को यह प्रदर्शनी अवश्य देखनी चाहिए और उन्हें अपने विरासत पर गर्व करना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किस दिशा में आगे बढ़ रही है और सरकार देश के लिए क्या कुछ कर रही है, यह इस प्रदर्शनी में आकर देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत विश्व महाशक्ति के रूप में तेजी से उभर रहा है। जल्द ही भारत तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बनने वाला है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण, गरीबों एवं मध्यम वर्ग तथा किसानों के कल्याण हेतु कई जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है।  केंद्र सरकार ने आमजनों के सम्मान के लिए लगभग 12 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण करवाया है। पीएम आवास योजना के तहत 3 करोड़ से अधिक लोगों को पक्के मकान उपलब्ध कराएं हैं। सौभाग्य योजना के तहत 3 करोड़ से अधिक लोगों के घरों तक बिजली पहुंचाई गई है। नल जल योजना के तहत 9 करोड़ से अधिक लोगों के घरों तक पीने का शुद्ध जल उपलब्ध कराया गया है। पीएम स्ट्रीट वेंडर के तहत 48 लाख से अधिक लोगों को सहायता की गई है।
विज्ञापन


यह सरकार की उपलब्धियों का लेखा-जोखा 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय संचार ब्यूरो, पटना के उपनिदेशक संजय कुमार ने कहा कि यह महज एक प्रदर्शनी नहीं है, बल्कि बीते 9 वर्षों के दौरान सरकार के द्वारा किए गए कार्यों एवं उनकी उपलब्धियों का लेखा-जोखा यहां प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार क्या कर रही है और किस दिशा में आगे बढ़ रही है, आमजन इस प्रदर्शनी में आकर इस बात को समझ और देख सकती है। उन्होंने कहा कि बिहार में 9 साल सेवा, सुशासन और  गरीब कल्याण पहला कार्यक्रम गया में किया गया था। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि वह इस प्रदर्शनी को देखने अवश्य आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed