नेपाल की वजह से बिहार में आ सकती है बाढ़, गंडक बांध का मरम्मत कार्य रोका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल की वजह से बिहार के बड़े हिस्से में बाढ़ आ सकती है। नेपाल सरकार ने बिहार के पूर्वी चम्पारण के ढाका अनुमंडल में लाल बकेया नदी पर बन रहे तटबंध के पुर्निर्माण कार्य को रोक दिया है। बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने बताया कि नेपाल गंडक बांध के लिए मरम्मत कार्य की अनुमति नहीं दे रहा है। जबकि लाल बकेया नदी 'नो मैंस लैंड' का हिस्सा है।
उन्होंने कहा कि इसके अलावा नेपाल ने कई अन्य स्थानों पर मरम्मत का काम रोक दिया है। पहली बार हम लोग ऐसी समस्या का सामना कर रहे हैं। हम मरम्मत कार्य के लिए सामग्री तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं। हमारे स्थानीय इंजीनियर और डीएम संबंधित अधिकारियों के साथ बातचीत कर रहे हैं और अब मैं मौजूदा स्थिति के बारे में विदेश मंत्रालय को पत्र लिखूंगा।
They (Nepal) are not allowing repair work for Gandak dam that takes place in Lal Bakeya river in no man's land. Also, they've stopped repair work at several other locations. For 1st time, we're facing such a problem in movt of people& raw material for repair work: Bihar Minister pic.twitter.com/8cT8IrRJcZ
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 22, 2020
उन्होंने आगे कहा कि यदि इस मुद्दे को समय पर नहीं देखा गया तो बिहार के बड़े हिस्से में बाढ़ आ जाएगी। संजय झा ने आगे कहा कि अगर हमारे इंजीनियरों के पास बाढ़ से लड़ने वाली सामग्री नहीं पहुंचेगी तो बांध की मरम्मत का काम प्रभावित होगा, अगर नेपाल में भारी वर्षा के कारण गंडक नदी का जल स्तर बढ़ता है तो यह एक गंभीर समस्या पैदा कर देगा।
संजय कुमार झा ने कहा कि गंडक बैराज के 36 द्वार हैं, जिनमें से 18 नेपाल में हैं। भारत ने अपने हिस्से में आने वाले फाटक तक के बांध की हर साल की तरह इस साल भी मरम्मत कर दी है। वहीं नेपाल के हिस्से में आने वाले 18वें से लेकर 36वें फाटक तक बने बांध की मरम्मत नहीं हो सकी है। नेपाल बांध मरम्मत के लिए सामग्री नहीं ले जाने दे रहा है। नेपाल ने उस क्षेत्र में अवरोध डाल दिए हैं। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।