फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: JD(U)’s stance on Anant Singh’s expulsion is clear anti-party activities will not be tolerated.

बिहार: अनंत सिंह के निष्कासन पर जदयू का रुख साफ, चंदन कुमार सिंह बोले- पार्टी विरोधी गतिविधियां बर्दाश्त नहीं

Sun, 25 Oct 2026 05:58 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 25 Oct 2026 05:58 PM IST
सार

जनता दल (यू) के प्रदेश प्रवक्ता चंदन कुमार सिंह ने अनंत सिंह के निष्कासन को उचित ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि अनंत सिंह ने नीरज कुमार के खिलाफ बयानबाजी की, विपक्षी उम्मीदवार के पक्ष में वोट मांगे और पार्टी अनुशासन का उल्लंघन किया।

विज्ञापन
Bihar: JD(U)’s stance on Anant Singh’s expulsion is clear anti-party activities will not be tolerated.
विधायक अनंत सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनता दल (यू) के प्रदेश प्रवक्ता चंदन कुमार सिंह ने कहा कि मोकामा के विधायक अनंत सिंह ने दलीय अनुशासनहीनता की सारी सीमाएं पार कर दी थीं। ऐसे में दलहित में उन्हें पार्टी से निष्कासित करने का फैसला पूरी तरह उचित है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जद (यू) के अधिकृत प्रत्याशी नीरज कुमार के खिलाफ लगातार बयानबाजी करना और पार्टी के हितों के विपरीत काम करना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। अनंत सिंह के निष्कासन के साथ ही पार्टी ने दल-बदल कानून के तहत उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष से भी आग्रह किया है।

विज्ञापन

चंदन कुमार सिंह ने कहा कि अनंत सिंह ने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी नीरज कुमार के खिलाफ केवल बयानबाजी ही नहीं की, बल्कि विपक्षी दल के उम्मीदवार के पक्ष में विभिन्न क्षेत्रों में जाकर वोट भी मांगे। उन्होंने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ काम किया, जो पार्टी के अनुशासन और निर्धारित मर्यादाओं के बिल्कुल विपरीत था।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पार्टी ने अनंत सिंह को बैठक में बुलाकर कई बार समझाया और दलीय हित में काम करने की अपील की, लेकिन उन्होंने शीर्ष नेतृत्व की बातों को अनसुना करते हुए पार्टी विरोधी गतिविधियां जारी रखीं।


पढ़ें: ऐसे पुलिस से बच रहा था आरोपी प्रांजल, होटल छोड़ भाई के अस्पताल में गुजारता था रात

चंदन कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि दलीय मर्यादाओं के विपरीत आचरण करने वाले अनंत सिंह ने पार्टी से पहले निष्कासित किए जा चुके नेताओं के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से संगठन की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता दल (यू) पार्टी के हितों के विरुद्ध काम करने वालों के मामले में किसी भी तरह का समझौता नहीं कर सकती।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने हमेशा दलीय अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने कई अवसरों पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें संगठन से बाहर का रास्ता दिखाया है।

चंदन कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी अनुशासन जद (यू) की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। अनंत सिंह के निष्कासन का फैसला संगठन में अनुशासन बनाए रखने की प्रतिबद्धता दर्शाता है। यह उन लोगों के लिए कड़ा संदेश भी है, जो संगठन की मर्यादाओं का उल्लंघन करते हैं। किसी भी राजनीतिक दल की मजबूती के लिए अनुशासन और संगठनात्मक एकजुटता अनिवार्य है। जद (यू) का यह फैसला इसी सिद्धांत के अनुरूप है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed