फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   In Sitamarhi, the vegetable trader caught the boy red-handed taking money out of his pocket

Sitamarhi: सब्जी व्यापारी ने जेब से पैसे निकालते बालक को रंगे हाथ पकड़ा, पिटाई कर किया पुलिस के हवाले

Thu, 25 May 2023 05:25 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 25 May 2023 05:25 PM IST
सार

बाजितपुर सब्जी मंडी में सरेआम दुकान पर बैठे व्यापारी की जेब से निकाले पैसे। नकली प्लास्टिक के नोट रखते हुए व्यापारी ने पकड़ लिया। 

विज्ञापन
In Sitamarhi, the vegetable trader caught the boy red-handed taking money out of his pocket
डुमरा थाना - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

सीतामढ़ी में चोरी के आरोप में एक बालक को लोगों ने पकड़ कर पहले पिटाई की फिर ग्रामीण पुलिस के हवाले कर दिया। घटना जिले के डुमरा थाना क्षेत्र के बाजितपुर सब्जी मंडी की है। यहां चोर गिरोह के एक बालक को रंगे हाथ चोरी करते स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया।

विज्ञापन


हालांकि इस दौरान बालक चोर अपने साथी की पैसा थमा चुका था, जिसके बाद लोगों पकड़कर पहले उसके साथ मारपीट की, फिर खुद से उससे पूछताछ करने लगे। अंत में जब बालक ने अपने सदस्यों के ठिकाने के बारे में नहीं बताया तो लोगों ने उसे ग्रामीण पुलिस के हवाले कर दिया। खास बात तो यह है कि इस सूचना के करीब चार घंटे बाद भी डुमरा थाना की पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची। वहीं स्थानीय मुखिया संजीव कुमार गुड्डू के पहुंचने पर चोर को ग्रामीण पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार डुमरा थाना क्षेत्र के बाजितपुर सब्जी मंडी में रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के पड़डी गांव के रहने वाला कच्चा सब्जी व्यवसायी राम कुमार अपनी दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान दो तीन लड़के आए और चुपके से उसके शर्ट के ऊपर की पॉकेट में रखे 20 हजार रुपये निकाल लिए। लड़कों ने पैसे की जगह गड्डी के आकार की बनी प्लास्टिक को रखने का प्रयास किया तभी रामकुमार ने एक लड़के को पकड़ लिया। हालांकि पॉकेट मारने के तुरंत बाद वह अपने साथी को पैसा थमा दिया, जिसके बाद उसका साथी वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए बालक की पहचान उत्तर प्रदेश के सीघापुर गांव नाटीलाल का पुत्र कृष्ण मोहन के रूप में की गई है, जो करीब 13 साल का है। आरोपी बालक ने बताया कि उसके साथी संजीत कुमार उसे पैसे चुराने के लिए बोला और पैसा वही ले लिया। बताया की संजीत अपनी मां से झगड़ा करके घर से निकला और हमको भी बोला कि चल चोरी करके पैसा लाते हैं। फिर हम दोनों बांट लेंगे। बालक ने बताया कि वह अपनी मां के साथ कांटा चौक के समीप रहता है। उसकी मां सुनीता कंगन बेचती है।


स्थानीय लोगों ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि यह सभी एक गिरोह चलाते हैं। इसके चार पांच अन्य साथी भी थे। एक महिला भी थी, पकड़ा गया लड़का बार-बार बात को घुमा रहा है। कभी बोल रहा है कि एक दोस्त संजय के साथ आया था, कभी बोल रहा है कि वह अपने पांच छह दोस्त के साथ आया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed