फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   In front of doctors in Siwan Sadar Hospital, exorcist kept exorcising snakebite patient for hours

Bihar News: अब सदर अस्पताल में सर्पदंश के मरीज की झाड़-फूंक करने पहुंचा ओझा; घंटों तमाशबीन बने रहे डॉक्टर

Fri, 14 Jul 2023 06:54 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 14 Jul 2023 06:54 PM IST
सार

सीवान के दरौंदा थाना क्षेत्र निवासी विभु कुमार को बीती देर रात एक सांप ने काट लिया था। उसके बाद उसे इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी दौरान उसके परिजन विभू की झाड़-फूंक करवाने के लिए अस्पताल में ही ओझा को ले आए, जो डॉक्टरों की परवाह किए बिना मरीज की झाड़-फूंक करने लगा।

विज्ञापन
In front of doctors in Siwan Sadar Hospital, exorcist kept exorcising snakebite patient for hours
अस्पताल में भर्ती सर्पदंश का मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सीवान सदर अस्पताल में सर्पदंश के एक मरीज को भर्ती कराया गया। इसके बावजूद उसके परिजन उसकी झाड़ फूंक कराने के लिए अस्पताल में ओझा लेकर पहुंच गए। इसके बाद वह डॉक्टर के सामने घंटों तक झाड़-फूंक करता रहा। अब इस घटना का एक वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सीवान जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र निवासी अलगु प्रसाद के बेटे विभु कुमार को बीती देर रात एक सांप ने काट लिया। उसके बाद परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल लाए। अभी इलाज चल ही रहा था कि परिजन एक ओझा को भी बुलाकर लाए। उसने दावा किया कि वह पीडित को झाड़ फूंक कर सही कर देगा। सदर अस्पताल में पहुंचकर वह रात्रि करीब आठ बजे सर्पदंश पीड़ित की झाड़-फूंक करने लगा। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल प्रशासन पर उठे सवाल
एक तरफ जहां विज्ञान काफी तरक्की कर चुका है। नई तकनीक से इलाज किया जा रहा है। वहीं, आज भी कुछ लोग ऐसे हैं जो अंधविश्वास पर पूरा भरोसा करते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है सीवान सदर अस्पताल से। यह पूरा मामला एक दिन पूर्व का है, जब सांप के काटने से पीड़ित मरीज का इलाज के दरम्यान ओझा डॉक्टर की मौजूदगी में झाड़-फूंक करने पहुंचा और घंटों झाड़-फूंक करता रहा।

वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही को लेकर सवाल उठने लगे हैं कि आखिर डॉक्टर की मौजूदगी में ओझा मरीज की झाड़-फूंक कैसे करने लगा। वहीं, इस पूरे मामले पर जब सिविल सर्जन से बात करने की कोशिश की गई तो उनसे संपर्क नहीं हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed