{"_id":"5aa3c2164f1c1bc3758b499a","slug":"if-sarfaraz-alam-rjd-wins-then-araria-will-become-hub-of-isis","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजेपी सांसद बोले- RJD उम्मीदवार जीता तो ये क्षेत्र बन जाएगा ISIS का पनाहगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजेपी सांसद बोले- RJD उम्मीदवार जीता तो ये क्षेत्र बन जाएगा ISIS का पनाहगार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Updated Sat, 10 Mar 2018 05:15 PM IST
विज्ञापन
नित्यानंद राय
बिहार में दो विधानसभा और एक लोकसभा के लिए उपचुनाव का प्रचार थम गया है। चुनाव के मद्देनजर नेताओं का एक दूसरे पर खूब आरोप प्रत्यारोप लगाने का दौर जारी है। बिहार के उजियार पुर से सांसद और बिहार बीजेपी अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि अगर अररिया लोकसभा सीट पर उपचुनाव में आरजेडी का उम्मीदवार अशरफ आलम जीतता है तो यह क्षेत्र आतंकी संगठन आईएसआईएस का पनाहगार बन जाएगा। उन्होंने कहा लेकिन अगर इस सीट पर बीजेपी उम्मीदवार प्रदीप सिंह की जीत होती है तो इस क्षेत्र में देशभक्ति बढ़ेगी।
वहीं बिहार में दो विधानसभा और एक लोकसभा के लिए उपचुनाव के प्रचार के अंतिम दिन नालंदा पहुंचे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और राजद नेता तेज प्रताप यादव ने ‘राम मंदिर’ की चर्चा छेड़ते हुए कहा कि अब अयोध्या में मंदिर हम बनाएंगे और तभी जाकर भाजपा और संघ का खात्मा होगा। तेज प्रताप यादव ने कहा कि भाजपा सद्भाव बिगाड़ने का काम करती है। इसलिए अब हम लोग मंदिर ऐसा बनाएंगे जहां हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सब लोग जाकर पूजा करेंगे। उन्होंने कहा कि अयोध्या में मानवता का मंदिर बनाएंगे।
राजद ने जहां मंदिर कार्ड खेला, वहीं भाजपा ने देशभक्ति का पत्ता फेंका है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने अररिया में कहा है कि अगर राजद के उम्मीदवार सरफराज आलम जीत गए तो अररिया आईएसआईएस का अड्डा बन जाएगा। अररिया में 11 मार्च को लोकसभा उपचुनाव के लिए मतदान होना है। यह राजद की जीती हुई सीट रही है।